IND vs WI: वनडे टीम में हुई इन 5 स्टार खिलाड़ियों की वापसी, वनडे वर्ल्ड कप 2027 की रेस में हुए शामिल
IND vs WI: टीम इंडिया सितंबर महीने के अंत में घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. जिसका पहला मुकाबला 27 सितंबर को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला जाने वाला है. इसके लिए अब टीम का ऐलान हो गया है.

IND vs WI: बीसीसीआई और भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. उसी समय एशियन गेम्स 2026 के भी खेले जाने की वजह से टीम में कई स्टार खिलाड़ी नहीं नजर आ रहे हैं. लेकिन इसी के साथ वनडे टीम में 5 स्टार खिलाड़ियों की वापसी भी हो गई हैं. इसी के साथ ये पांचों ही खिलाड़ी अब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भी रेस में शामिल हो गए हैं. इन खिलाड़ियों ने खुद को इस फॉर्मेट में साबित किया है. (Pic Credit- ANI)
रवींद्र जडेजा
2 / 6दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की लंबे समय के बाद वनडे टीम में वापसी हुई है. जडेजा का वनडे करियर लगभग खत्म माना जा रहा था. लेकिन अब उनकी टीम में वापसी हुई है. इस सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही अच्छा प्रदर्शन करके जडेजा एक बार फिर से इस फॉर्मेट में खुद को साबित करना चाहेंगे. जिससे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए उनके नाम की भी चर्चा हो. (Pic Credit- ANI)
मोहम्मद सिराज
3 / 6तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी लंबे समय के बाद वनडे टीम में मौका मिला है. सिराज फिलहाल सिर्फ टेस्ट टीम में ही अपनी जगह पक्की कर पाए हैं. ऐसे में उन्हें वनडे फॉर्मेट में खुद को साबित करने का एक बार मौका मिला है. अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में सिराज कमाल करते हैं, तो वो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए रेस में शामिल हो जाएंगे. (Pic Credit- ANI)
यशस्वी जायसवाल
4 / 6सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड दौरे पर टीम में जगह नहीं मिली थी. उसके बाद अब उनकी भी टीम में वापसी हुई है. जायसवाल को इस सीरीज में कम से कम 1 मुकाबले में खेलने का मौका मिल सकता है. जिसका फायदा उन्हें उठाना होगा. जिससे वो कमबैक सलामी बल्लेबाज के रूप में तो जरूर टीम का हिस्सा रहे. (Pic Credit- yashasvi jaiswal instagram)
ऋतुराज गायकवाड़
5 / 6श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी के कारण ही टीम में एक बार फिर से ऋतुराज गायकवाड़ नजर आ रहे हैं. गायकवाड़ ने जब पिछली बार खेला था, उस समय उन्होंने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में इन 3 मैचों का भी गायकवाड़ फायदा उठाना चाहेंगे. जिससे वो भी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपना नाम भी सिलेक्शन की रेस में डाल सके. (Pic Credit- ANI)
नीतीश कुमार रेड्डी
6 / 6तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी की भी वापसी हुई है. हार्दिक पांड्या बार-बार इंजर्ड हो रहे हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनका बैकअप तैयार रखना चाहती है. जिसके कारण ही एक बार फिर से रेड्डी को वनडे टीम में मौका मिला है. इस मौके का फायदा उठाकर रेड्डी खुद को वनडे में भी साबित करना चाहेंगे. (Pic Credit- ANI)