IND vs NZ: अभिषेक से लेकर बुमराह तक, वर्ल्ड कप 2026 में कैसा रहा सभी 15 भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन?

IND vs NZ: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड्स को तोड़कर बैक टू बैक इस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. टीम इंडिया के सभी 15 खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में मौका पड़ने पर अपना योगदान दिया है.

T20 World Cup 2026 Champion Team India
1 / 16
T20 World Cup 2026 Champion Team India

IND vs NZ: टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर टाइटल को डिफेंड करके एक बार फिर से खिताब अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने इस पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है. वहीं ओवरऑल भारतीय टीम तीसरी बार आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनी है. सभी 15 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर फैंस नजर डाल रहे हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा 2 / 16

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस टूर्नामेंट में 8 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 17.62 की औसत से 141 रन बनाए. हालांकि उसके 2 अर्धशतक भी शामिल रहे हैं. जिसमें से एक अर्धशतक फाइनल मुकाबले में आया.

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन 3 / 16

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 5 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 80.25 की औसत से 321 रन बनाए हैं. जिसमें 3 शानदार अर्धशतक भी शामिल है. सैमसन ने 199.37 की स्ट्राइक रेट से रन जोड़े हैं. संजू ने सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक जड़ा है.

ईशान किशन

ईशान किशन 4 / 16

स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने 9 मैच खेले हैं. जिसमें 35.22 की औसत से 317 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शानदार पचासे जड़े हैं. किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ कमाल करने के बाद फाइनल में भी अर्धशतक जड़ा है.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव 5 / 16

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 9 मैचों में 30.25 की औसत से 242 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक जड़ा है. यूएसए के खिलाफ मुश्किल मैच में कप्तान सूर्या ने ही सबसे अच्छी पारी खेली थी.

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा 6 / 16

मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने भी 9 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 29.57 की औसत और 154.47 की स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए. अंत में आकर तिलक ने टीम के लिए कई बार छोटी लेकिन अहम पारियां खेली.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या 7 / 16

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी बल्ले से 9 मैचों में 27.12 की औसत से 217 रन बनाए. बल्ले के साथ पांड्या ने कई अहम पारियां खेली. गेंद के साथ भी पांड्या ने 32.33 की औसत से 9 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. डेथ ओवरों में भी मौका पड़ने पर पांड्या ने अच्छा किया.

शिवम दूबे

शिवम दूबे 8 / 16

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी सभी 9 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 39.16 की औसत से अहम 235 रन बनाए है. दुबे ने अंत में आकर कई मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसके कारण ही भारत ने हर मैच में कड़ी टक्कर दी. दुबे ने गेंदबाजी में 29.20 की औसत से 5 विकेट भी हासिल किया.

विज्ञापन

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल 9 / 16

टीम इंडिया के उपकप्तान अक्षर पटेल को बल्ले के साथ बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन फील्डिंग में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 7 मैचों में 18.63 की औसत से 11 विकेट अपने नाम किया.

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह 10 / 16

रिंकू सिंह ने भी इस टूर्नामेंट में शुरुआती 5 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 8 की औसत से 24 रन बनाए हैं. हालांकि फील्डिंग से रिंकू ने कई बार कमाल किया. जिसके कारण ही टीम इंडिया के गेंदबाजों को बड़ी मदद मिली.

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती 11 / 16

वरुण चक्रवर्ती ने इस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 9 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 20.50 की औसत से 14 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाया. वरुण ने भी अहम मौकों पर टीम इंडिया के लिए विकेट निकाल करके दिया.

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव12 / 16

कुलदीप यादव ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला. जिसमें उन्होंने 14 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. कुलदीप को हालांकि उसके बाद खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन मैदान के बाहर रहकर उन्होंने टीम की मदद की.

विज्ञापन

वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर 13 / 16

वॉशिंगटन सुंदर ने भी इस टूर्नामेंट में 2 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 11 रन ही बनाए. वहीं गेंदबाजी में 1 भी विकेट उन्हें नहीं मिला. जिसके कारण ही उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर करना पड़ा. हालांकि फील्डिंग में सुंदर ने अच्छा किया था.

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह 14 / 16

सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 8 मैच इस टूर्नामेंट में खेले. जिसमें उन्होंने 12.42 की औसत से 14 विकेट अपने नाम किया. इस दौरान बुमराह 6.21 की इकॉनमी रेट से ही रन दिए. बुमराह को जब भी गेंदबाजी मिली, उन्होंने टीम का काम आसान करके दिया.

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह 15 / 16

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस टूर्नामेंट में 28.22 की औसत से 8 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किया. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.46 की रही है. अर्शदीप ने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी करने के साथ ही साथ डेथ ओवरों में भी कमाल किया.

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज 16 / 16

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सिर्फ यूएसए के खिलाफ पहला मैच खेला था. जिसमें उन्होंने 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया था. जसप्रीत बुमराह के फिट होने के कारण उसके बाद सिराज को पूरे टूर्नामेंट बाहर बैठना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन