IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे में टीम इंडिया के इन 5 गेंदबाजों ने किया निराश, सबसे बड़ी कमजोरी आई सामने

IND vs ENG: टीम इंडिया मौजूदा समय में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी कर रही है. हालांकि टीम इंडिया की कमियां हर मुकाबले में सामने आ रही है. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी और तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाज बुरी तरह से फेल हो गए.

Team India
1 / 6
(Pic Credit- AI Generated) टीम इंडिया के कप्तान-कोच ने शुरू की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. हालांकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने शानदार कमबैक किया और सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया. ऐसे में लॉर्ड्स वनडे मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. जहां पर इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवरों में 3 विकेट नुकसान पर 387 रन बनाए हैं. इस दौरान टीम इंडिया के 5 गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

गूरनूर बरार

गूरनूर बरार2 / 6

युवा तेज गेंदबाज गूरनूर बरार ने पहले वनडे मैच में अच्छा किया था. हालांकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने निराश किया. जिसके बाद तीसरे मैच में तो बरार ने 10 ओवरों में एक विकेट भी नहीं लिया और 97 रन लुटा दिए. (Pic Credit- X) 

विज्ञापन

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव 3 / 6

उभरते हुए तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने भी डेब्यू मैच के बाद निराश ही किया है. जिसके कारण ही वो अब तक प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं रहे हैं. इस मुकाबले में प्रिंस यादव ने 10 ओवरों में 1 विकेट लेकर 79 रन खर्च कर दिए.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह 4 / 6

बांए हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी इस मुकाबले में खेलने का मौका मिला. हालांकि उन्होंने इस मौके का भी फायदा नहीं उठाया. इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने 10 ओवरों में बिना विकेट लिए 72 रन लुटा दिए.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल 5 / 6

स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी इस मैच में बहुत ज्यादा खराब प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही इंग्लिश टीम बड़ा स्कोर बना सकी. अक्षर पटेल ने 10 ओवरों में बिना विकेट लिए 61 रन खर्च कर दिया.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा 6 / 6

अनुभवी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी इस मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया है. कृष्णा ने इस मुकाबले में 10 ओवरों में 2 विकेट जरूर हासिल किए, लेकिन उन्होंने 69 रन लुटा दिए. जिसके कारण ही टीम इंडिया की पूरी गेंदबाजी फेल हो गई.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन