जो रोहित-विराट नहीं कर पाए वो श्रेयस अय्यर ने कर दिखाया, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20I में बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

Shreyas Iyer: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा और 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी के साथ श्रेयस ने न सिर्फ टीम को संकट से बाहर निकाला, बल्कि 5 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए.

Shreyas Iyer (Image generated by AI)
1 / 7
Shreyas Iyer (Image generated by AI)

Shreyas Iyer Records: आयरलैंड दौर पर भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और टीम इंडिया को दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. आयरलैंड के खिलाफ श्रेयस कप्तानी और बल्लेबाजी में दोनों में फ्लॉप साबित हुए, जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में श्रेयस ने आलोचकों को करारा जवाब दिया.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी2 / 7

भारत और इंग्लैंड के बीच चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला गया पहला टी20 मैच बारिश के भेंट चढ़ गया. हालांकि, इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी काबिलियत का परिचय दिया. भारत ने सिर्फ 6 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद श्रेयस ने मोर्चा संभाला और 47 गेंदों पर 68 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने कप्तानी में बनाया महारिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर ने कप्तानी में बनाया महारिकॉर्ड3 / 7

इंग्लैंड के खिलाफ इस अर्धशतक के साथ श्रेयस अय्यर ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. श्रेयस इंग्लैंड की धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे दिग्गज कप्तान भी इंग्लैंड में टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सके थे.

विराट कोहली का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

विराट कोहली का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा4 / 7

श्रेयस अब इंग्लैंड में टी20 इंटरनेशनल में बतौर भारतीय कप्तान सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर था, जिन्होंने साल 2018 में कार्डिफ के मैदान पर खेले गए टी20I में 47 रनों की पारी बतौर भारतीय कप्तान खेली थी. लेकिन अब अय्यर ने कोहली का ये 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन

श्रेयस ने की रोहित शर्मा की बराबरी

श्रेयस ने की रोहित शर्मा की बराबरी5 / 7

68 रनों की इस शानदार पारी के साथ श्रेयस अय्यर अब टी20 इंटरनेशनल में बतौर भारतीय कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ 50 या उससे अधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है. दोनों ने 1-1 बार ये कमाल किया है. वहीं, इस लिस्ट में सबसे ऊपर विराट कोहली हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बतौर भारतीय कप्तान तीन बार 50 से अधिक रन बनाए थे.

भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे कम पारियों में अर्धशतक

भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे कम पारियों में अर्धशतक6 / 7

श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान अपनी तीसरी पारी में ही पहला अर्धशतक जड़ दिया है. उनसे पहले शुभमन गिल ने भी तीसरी पारी में ये कारनामा किया था. इस मामले में सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल संयुक्त रूप से पहले स्थान काबिज हैं. वहीं, विराट ने बतौर कप्तान अपनी 5वीं पारी में पहला अर्धशतक जड़ा था.

विज्ञापन

इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 5000 रन

इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 5000 रन7 / 7

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 68 रनों की पारी के साथ श्रेयस ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए. अय्यर को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 37 रनों की दरकार थी, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया. अय्यर ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर अब तक कुल 147 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 39.61 की औसत से 5031 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 37 अर्धशतक निकले हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन