IND vs ENG: धमाकेदार शतक जड़कर जोस बटलर ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, इस मामले में निकले सबसे आगे

IND vs ENG: टीम इंडिया के खिलाड़ी जहां टी-20 सीरीज में बुरी तरह से फेल हो रहे हैं, तो इंग्लिश खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है. टीम इंडिया के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कमाल की पारी खेली है

Jos Buttler and Harry Brook
1 / 6
Pic Credit- X

IND vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज एकतरफा ही रही है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने पूरी सीरीज के दौरान कमाल का प्रदर्शन किया है. साउथहैंपटन में खेले जा रहे आखिरी टी-20 मुकाबले में भी ये सिलसिला जारी रहा है. 5वें टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने शानदार शतक जड़ा है. इसी के साथ उन्होंने भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. (Pic Credit- X)

विज्ञापन

जोस बटलर ने खेली शानदार पारी

जोस बटलर ने खेली शानदार पारी 2 / 6

सलामी बल्लेबाजी करने उतरे जोस बटलर ने 64 गेंदों में 131 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें उन्होंने 12 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के भी जड़े हैं. उनकी 204.69 की स्ट्राइक रेट से की गई बल्लेबाजी के कारण इंग्लिश टीम मैच में आगे निकल गई.  (Pic Credit- X) 

विज्ञापन

बटलर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

बटलर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 3 / 6

टी-20 इंटरनेशनल में अब टीम इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर जोस बटलर के नाम दर्ज हो गया है. बटलर 131 रन बनाकर नंबर 1 पर नजर आ रहे हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के इविन लुईस के नाम दर्ज थी. लुइस ने 2017 में भारत के खिलाफ नाबाद 125 रन बनाए थे. (Pic Credit- X) 

महेंद्र सिंह धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड 4 / 6

बतौर विकेटकीपर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था. धोनी ने 359 छक्के इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े थे. वहीं अब जोस बटलर के नाम 367 छक्के हो गए हैं. पहला छक्का जड़ते ही बटलर धोनी से आगे निकल गए थे.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

बटलर की शानदार फॉर्म है जारी

 बटलर की शानदार फॉर्म है जारी 5 / 6

आईपीएल 2026 के दौरान जो फॉर्म जोस बटलर ने हासिल की थी. उसे अब और आगे बढ़ा रहे हैं. टीम इंडिया के खिलाफ भी बटलर लगातार अच्छी पारियां खेलते हुए नजर आते हैं. इंग्लिश टीम जिसके कारण ही अब अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. (Pic Credit- X) 

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने किया शर्मनाक प्रदर्शन

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने किया शर्मनाक प्रदर्शन 6 / 6

कप्तान हैरी ब्रूक ने भी नाबाद 95 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही इंग्लिश टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए. वहीं टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया है. (Pic Credit- X) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन