अगर ऋषभ पंत हुए IPL 2026 से बाहर, तो LSG में कप्तानी की दावेदारी में ये 5 नाम हैं सबसे आगे

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत RCB के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें मैदान भी छोड़ना पड़ा. चोट के बाद पंत के फिटनेस को लेकर संशय बना हुआ है. ऐसे में बड़ा सवाल है कि अगर पंत चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर होते हैं तो LSG की कप्तानी कौन करेगा?

Rishabh Pant
1 / 6
Rishabh Pant

IPL 2026, Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के बीच सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. 15 अप्रैल को RCB के खिलाफ मुकाबले के दौरान कप्तान ऋषभ पंत को कोहनी में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें 'रिटायर्ड हर्ट' होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा. हालांकि, बाद में वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर चोट के कारण पंत टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं, तो LSG के पास कप्तानी के लिए कौन से 5 विकल्प मौजूद हैं.

विज्ञापन

1. निकोलस पूरन

1. निकोलस पूरन2 / 6

वेस्टइंडीज के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम इस रेस में सबसे आगे हैं. पूरन वर्तमान में टीम के उपकप्तान भी हैं और पंत की गैरमौजूदगी में टीम की कमान भी संभाली हैं. पूरन के पास इंटरनेशनल लेवल पर वेस्टइंडीज की कप्तानी का अनुभव भई है. पिछले कुछ सीजन से वह LSG के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. पंत की तरह पूरन भी अपनी विकेटकीपिंग और कप्तानी अनुभव से टीम को सफलता दिला सकते हैं.

विज्ञापन

2. एडेन मार्करम

2. एडेन मार्करम 3 / 6

LSG में कप्तानी की रेस में दूसरा नाम साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एडेन मार्करम का है, जिन्होंने बतौर कप्तान ट्रॉफी भी जीती हैं. मार्करम ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को लगातार दो बार SA20 का खिताब जिताया है. वह मैदान पर बेहद शांत रहते हैं और दबाव की स्थिति में सही निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं. उनके पास कप्तानी का अच्छा-खासा अनुभव है.

3. मिचेल मार्श

3. मिचेल मार्श4 / 6

ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श LSG के लिए एक बेहतरीन लीडर साबित हो सकते हैं. मार्श को इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े मैचों का अनुभव है और उन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाली थी. मार्श ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 39 टी20 मैचों में कप्तानी करते हुए 27 मैचों में जीत हासिल की है. उनका जीत प्रतिशत 81.30 का रहा है. एक ऑलराउंडर कप्तान होने से टीम का संतुलन बेहतर होता है.

विज्ञापन

4. मोहम्मद शमी

4. मोहम्मद शमी 5 / 6

भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस सीजन में LSG के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं. शमी टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं और IPL में अब तक 137 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. अगर LSG किसी भारतीय चेहरे को ही कप्तान बनाए रखना चाहती है, तो शमी एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करना और फील्ड सेटिंग में उनका अनुभव बतौर कप्तान काम आ सकता है.

5. आयुष बडोनी

5. आयुष बडोनी 6 / 6

26 साल के आयुष बडोनी भी LSG में कप्तानी के दावेदारों की लिस्ट में शामलि हैं. लखनऊ फ्रेंचाइजी भविष्य को ध्यान में रखकर बड़ोनी को कमान सौंपने का फैसला कर सकती है. बडोनी आईपीएल 2022 सीजन से LSG के साथ जुड़े हैं और टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया है. बडोनी के पास घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव भी है और उन्होंने पिछले सीजन दिल्ली रणजी टीम की कमान भी संभाली थी. ऐसे में LSG बडोनी को कप्तानी सौंपकर उन्हें भविष्य के लीडर के रूप में तैयार कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन