अगर आयुष म्हात्रे हुए बाहर, तो ये 5 खिलाड़ी प्लेइंग 11 में ले सकते हैं उनकी जगह

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. हालांकि इस टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे अपने बल्ले का दम दिखा रहे थे. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान म्हात्रे को इंजरी हो गई है.

Ayush Mhatre
1 / 6
Ayush Mhatre

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी आयुष म्हात्रे इंजर्ड हो गए थे. बाद में बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने बताया कि उनकी इंजरी बहुत ज्यादा गंभीर नजर आ रही है. जिसके कारण ही उनके ऊपर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. अगर म्हात्रे इंजरी के कारण अगले कुछ मैचों के लिए बाहर हो गए हैं, तो 5 खिलाड़ी उनकी जगह ले सकते हैं.

विज्ञापन

उर्विल पटेल

उर्विल पटेल2 / 6

टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने पिछले सूीजन सीएसके के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन अब तक उन्हें आईपीएल 2026 में मौका नहीं मिला है. आयुष म्हात्रे के बाहर होने से उर्विल पटेल को खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

कार्तिक शर्मा

कार्तिक शर्मा 3 / 6

युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा भी फिलहाल बाहर बैठे हैं, ऐसे में अब कार्तिक शर्मा को मौका मिल सकता है. टॉप ऑर्डर में कार्तिक शर्मा को अब टीम मैनेजमेंट आजमा सकता है. निचले क्रम में कार्तिक बहुत अच्छा नहीं कर पाया था.

प्रशांत वीर

प्रशांत वीर 4 / 6

ऑलराउंडर प्रशांत वीर ने आरसीबी के खिलाफ छोटी लेकिन अहम पारी खेली थी. ऐसे में प्रशांत वीर को अब नंबर 3 पर भी कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आजमा सकते हैं. इसके अलावा मौका पड़ने पर वीर गेंदबाजी में भी 2 ओवर डाल सकते हैं.

विज्ञापन

सरफराज खान

सरफराज खान5 / 6

स्टार बल्लेबाज सरफराज खान अभी तक निचले क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं. लेकिन अब आयुष म्हात्रे के इंजर्ड होने के बाद सरफराज खान को नंबर 3 पर भेजा जा सकता है. वहीं निचले क्रम में दूसरे खिलाड़ी की एंट्री हो सकती है.

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी6 / 6

इंजरी के कारण अब तक महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में अब आयुष म्हात्रे की जगह उनकी प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है. वहीं सरफराज खान को नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन