ICC T20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा की बादशाहत बरकरार, इस खिलाड़ी ने मारी 64 पायदान की लंबी छलांग

ICC Rankings: आईसीसी ने नई टी20 रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा रैंकिंग में भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर बने हुए हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका के एक युवा खिलाड़ी ने 64 स्थानों लंबी छलांग लगाई है.

ICC Rankings
1 / 6
ICC Rankings

ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी कर दी है. बुधवार (1 अप्रैल) को जारी की गई ताजा टी20 रैंकिंग में टॉप-10 में बदलाव देखने को मिला है. टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने नंबर-1 पर अपनी बादशाहत बरकरार रखी है. वहीं, साउथ अफ्रीका के एक युवा खिलाड़ी ने 64 स्थानों लंबी छलांग लगाकर अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है.  

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर बरकरार

अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर बरकरार2 / 6

T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले जा रहे हैं. इस समय कुछ ही टीमें टी20I मैच खेल रही हैं. ऐसे में ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले हैं. भारत के अभिषेक शर्मा पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए हैं. उनकी रेटिंग 875 है. वहीं, दूसरे नंबर पर भारत के ही ईशान किशन मौजूद हैं. फिलहाल उनकी रेटिंग 871 है और वह अभिषेक को चुनौती दे रहे हैं.

विज्ञापन

तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव भी अपनी जगह पर कायम

तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव भी अपनी जगह पर कायम3 / 6

इसके बाद तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान (848), चौथे नंबर पर इंग्लैंड के फिल साल्ट (792) और 5वें नंबर पर श्रीलंका के पथुम निशांका (766) मौजूद हैं. वहीं, भारत के तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव भी अपनी जगह बरकरार हैं. तिलक छठे और सूर्या 7वें नंबर काबिज हैं. दोनों के क्रमश: 742 और 722 रेटिंग हैं.

जोस बटलर को एक स्थान का फायदा

जोस बटलर को एक स्थान का फायदा4 / 6

वहीं, टॉप-10 की बात करें तो इसमें एक बदलाव हुआ है. इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर एक स्थान की छलांग लगाकर 7वें से 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके पास 716 रेटिंग है. वहीं, न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट एक स्थान नीचे खिसक गए हैं और 9वें नबंर पर चले गए हैं. वहीं, 10वें नंबर पर साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस मौजूद हैं. उनके खाते में 702 रेटिंग हैं.

विज्ञापन

कॉनर एस्टरहुइजन ने लगाई 64 स्थानों की छलांग

कॉनर एस्टरहुइजन ने लगाई 64 स्थानों की छलांग5 / 6

वहीं, साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन ने एक साथ 64 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है. 24 साल के एस्टरहुइजन ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन टी20 मैचों की सीरीज में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया था, जहां उन्होंने कुल 200 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था.

टॉप-40 में मारी एंट्री

टॉप-40 में मारी एंट्री6 / 6

हालांकि, सीरीज के पहले मैच में वह 15 ही रन बना सके. इसके बाद दूसरे मुकाबले में उनके बल्ले से 57 रनों की पारी आई. तीसरे और आखिरी मैच में उन्होंने 75 रन बना दिए थे. इसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में मिला है और वह सीधे 39वें नंबर पर पहुंच गए हैं. सीरीज से पहले वह टॉप-100 से भी बाहर थे, लेकिन अचानक टॉप-40 में पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन