ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, लंबी छलांग लगाकर इस खिलाड़ी ने किया नंबर-1 पर कब्जा
ICC Rankings: आईसीसी की नई महिला टी20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. ऑस्ट्रेलिया की एक खिलाड़ी ने 8 स्थानों की छलांग लगाकर नंबर-1 पर कब्जा जमा लिया है. वहीं, कई खिलाड़ियों की पोजिशन ऊपर-नीचे हुई है.

ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने मंगलवार (31 मार्च) को नई महिला टी20 रैंकिंग जारी की, जिसमें बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. ताजा रैकिंग में एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 8 पायदान की लंबी छलांग लगाकर नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है, जिससे बाकी खिलाड़ियों की रैंकिंग पर भी असर पड़ा है.
जॉर्जिया वॉल ने छीना नंबर-1 का ताज
2 / 7ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वॉल अब महिला टी20 की नंबर-1 बल्लेबाज बन गई हैं. उनकी रेटिंग 815 पहुंच गई है, जो उनके करियर की अब तक की सबसे ज्यादा रेटिंग है. हाल ही में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 53 गेंदों में 101 रन की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसमें 9 चौके और 6 छक्के शामिल थे. उसी का फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला और 8 पायदान की छलांग लगाकर नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली.
बेथ मूनी दूसरे नंबर पर खिसकी
3 / 7जॉर्जिया के टॉप पर पहुंचने से ऑस्ट्रेलिया की ही बेथ मूनी पहले नंबर से नीचे खिसककर दूसरे स्थान पर आ गई है. दोनों की रेटिंग में भी अच्छा खासा फर्क है. जॉर्जिया 815 पर हैं, जबकि मूनी 788 पर. ऐसे में फिलहाल जॉर्जिया को हटाना आसान नहीं दिख रहा.
स्मृति मंधाना को भी नुकसान
4 / 7भारत की स्मृति मंधाना को भी थोड़ा नुकसान हुआ है और वे अब दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गई हैं. उनकी रेटिंग 770 है. बाकी खिलाड़ियों की बात करें तो हीली मैथ्यूज और लौरा वोल्वार्ड्ट भी एक-एक स्थान नीचे खिसक गई हैं और वोल्वार्ड्ट अब नंबर 5 पर हैं.
अमेलिया कर को फायदा
5 / 7वहीं, न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया कर को 2 स्थान का फायदा हुआ है और वे 730 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई हैं. ये उनकी भी अब तक की सबसे बेस्ट रेटिंग है.
शैफाली वर्मा को 2 स्थान का नुकसान
6 / 7इसके अलावा, ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैक्ग्रा, भारत की शैफाली वर्मा और श्रीलंका की चमारी अटापट्टू को दो-दो पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है. वहीं पाकिस्तान की स्पिनर सादिया इकबाल अब भी T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर बनी हुई हैं.
अमेलिया केर की टॉप-10 में एंट्री
7 / 7T20I गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड की अमेलिया केर ने तीन पायदान की छलांग लगाकर टॉप-10 में एंट्री मार ली है और अब वे 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं. वहीं पाकिस्तान की स्पिनर सादिया इकबाल अब भी नंबर-1 पर बनी हुई हैं