ICC का बड़ा ऐलान, इस बड़े अवॉर्ड के लिए 3 देशों के खिलाड़ियों में जंग

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 समाप्त हो चुका है. लगभग एक महीने तक ये टूर्नामेंट खेला गया था. फरवरी के लिए आईसीसी ने तीन खिलाड़ियों के नाम प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट कर दिए हैं. आईसीसी ने पाकिस्तान, इंग्लैंड और यूएसए से 1-1 खिलाड़ियों को चुना है.

Cricket News - 2026-03-16T145818.084
1 / 6

विज्ञापन

साहिबजादा फरहान

साहिबजादा फरहान2 / 6

आईसीसी ने फरवरी महीने के लिए पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को चुना है. फरहान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे.

विज्ञापन

फरहान ने ठोके 2 शतक

फरहान ने ठोके 2 शतक3 / 6

फरहान ने पूरे टूर्नामेंट में 383 रन बनाए, जिसमें 2 शतक शामिल थे. उन्होंने नामीबिया और श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी. वह एक टी-20 वर्ल्ड कप इवेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने. फरहान ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2014 में 319 रन बनाए थे.

विल जैक्स भी चुने गए

विल जैक्स भी चुने गए4 / 6

वहीं आईसीसी ने इंग्लैंड के खिलाड़ी विल जैक्स को भी फरवरी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया है. जैक्स ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया. हालांकि इंग्लैंड का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया.

विज्ञापन

बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कमाल

बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कमाल5 / 6

जैक्स ने बल्ले से 194 रन बनाए और गेंदबाजी में 11 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. खास बात ये रही कि वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए.

यूएसए के खिलाड़ी ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

यूएसए के खिलाड़ी ने किया धमाकेदार प्रदर्शन6 / 6

आईसीसी ने यूएसए के खिलाड़ी शैडली वैन शाल्कविक को भी नॉमिनेट किया है. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 4 मैच में 13 विकेट झटके थे. भारत के खिलाफ शैडली वैन शाल्कविक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन