ICC ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को दिया बड़ा अवॉर्ड, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद मिला इनाम
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में दुनिया के कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. हालांकि पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा रन बनाए. अब आईसीसी ने उन्हें बड़ा सम्मान दिया है.

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब
2 / 6पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को फरवरी महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मिला है. फरहान ने फरवरी में शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के लिए 7 मैचों की 6 पारियों में 76.60 की औसत के साथ 383 रन बनाए.
कोहली का रिकॉर्ड टूटा
3 / 6फरहान ने 2 शतक के अलावा 2 अर्धशतक भी जमाया. इसके अलावा फरहान ने एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया. उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा था.
फरहान ने जताई खुशी
4 / 6आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (फरवरी) मिलने के बाद फरहान ने कहा "आईसीसी का यह पुरस्कार जीतना एक अविश्वसनीय एहसास है, खासकर विश्व कप के मंच पर किए गए प्रदर्शन के लिए, जहां दुनिया भर के प्रशंसक हर पल को देख रहे हैं. यही बात इसे और भी खास बनाती है."
रिकॉर्डतोड़ साझेदारी
5 / 6श्रीलंका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में फरहान और फखर जमान ने मिलकर 176 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी भी की थी, जो 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है.
शानदार प्रदर्शन का इनाम
6 / 629 वर्षीय फरहान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सात मैचों की 6 पारियों में में 47, 73, 0, 100*, 63 और 100 रन बनाए थे.