T20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी मैच फिक्सिंग? ICC की जांच के दायरे में भारतीय मूल के क्रिकेटर का नाम!

T20 World Cup 2026: हाल ही में हुए टी20 विश्व कप 2026 में मैच फिक्सिंग का मामला सामने आ रहा है. इसको लेकर आईसीसी की तरफ से जांच की शुरुआत भी कर दी गई है. आईसीसी की तरफ से की जा रही इस जांच में भारतीय मूल के एक खिलाड़ी का नाम भी है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.

jacket (37)
1 / 6

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने साल 2026 टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. इस टी20 विश्व कप में खेला गया एक मुकाबला एक मुकाबला सवालों के घेरे में आ चुका है. आईसीसी की तरफ से इसको लेकर जांच शुरू की जा चुकी है. कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया मुकाबला जांच के दायरे में आ रहा है. कनाडा में चैनल सीबीसी की तरफ से बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद ये पूरा मामला सामने आया है.

विज्ञापन

भारतीय मूल के खिलाड़ी का नाम

भारतीय मूल के खिलाड़ी का नाम2 / 6

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार करप्शन विरोधी यूनिट ने इंटरनेशनल लेवल पर आईसीसी के भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के उल्लंघन मामले में क्रिकेट कनाडा के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. टी20 विश्व कप में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा की तरफ से फेंका गया ओवर जांच के दायरे में है.

विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री में हुआ सनसनीखेज खुलासा

डॉक्यूमेंट्री में हुआ सनसनीखेज खुलासा3 / 6

इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि चैनल सीबीसी ने करप्शन, क्रिकेट और क्राइम नाम से 43 मिनट की डॉक्यूमेंट्री रिलीज की थी. इसमें कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच मैच में कीवी टीम की बल्लेबाजी के दौरान फेंका गया पांचवां ओवर जांच के दायरे में है. ये ओवर भारतीय मूल के दिलप्रीत बाजवा ने फेंका था.

इस ओवर में क्या हुआ था?

इस ओवर में क्या हुआ था?4 / 6

दिलप्रीत बाजवा ने कनाडा की तरफ से पारी का 5वां ओवर फेंका. इस ओवर की पहली गेंद वाइड फेंकी गई. इस ओवर में उन्होंने 15 रन दिए थे. इससे पहले कनाडा के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की थी और कीवी बल्लेबाजों पर लगाम कसी हुई थी. 

विज्ञापन

ICC की तरफ से क्या कहा गया?

ICC की तरफ से क्या कहा गया?5 / 6

एंड्रयू एफग्रेव की तरफ से इस मामले में कहा गया, एसीयू इस मामले के बारे में जानकार है. अभी इस मामले में किसी भी आरोप पर टिप्पणी करना सही नहीं है. आईसीसी सदस्यों से संबंधित शासन संबंधी मामलों की जांच आईसीसी की निगरानी में होगा. 

डॉक्यूमेंट्री में कई चौंकाने वाले खुलासे

डॉक्यूमेंट्री में कई चौंकाने वाले खुलासे6 / 6

सीबीसी की तरफ से सामने आई इस डॉक्यूमेंट्री में और भी कई खुलासे हुए हैं. इसके मुताबिक टीम के चुनाव के समय सीनियर अधिकारी कुछ खिलाड़ियों को सिलेक्ट करने का दबाव बनाते हैं. ऐसा साल 2024 टी20 विश्व कप के दौरान भी किया गया था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन