वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, न्यूजीलैंड भी हुई मालामाल

T20 World Cup 2026 Winner India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल मुकाबला खेला गया था. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बरसात हुई.

Cricket News - 2026-03-09T102822.115
1 / 6

विज्ञापन

पैसों की बरसात

पैसों की बरसात2 / 6

वर्ल्ड चैंपियन बनने पर आईसीसी ने भारतीय टीम पर पैसों की बरसात की. आईसीसी ने भारतीय टीम को 27.5 करोड़ रुपये दिए, जो टी-20 वर्ल्ड कप के टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक इनामी राशी है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड भी मालामाल

न्यूजीलैंड भी मालामाल3 / 6

इसके अलावा आईसीसी ने न्यूजीलैंड को भी मालामाल किया. आईसीसी ने उपविजेता न्यूजीलैंड को 14.67 करोड़ रुपये दिए.

टी-20 विश्व कप 2024 में भी भारतीय टीम हुई थी मालामाल

टी-20 विश्व कप 2024 में भी भारतीय टीम हुई थी मालामाल4 / 6

टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब भी भारत ने जीता था. तब आईसीसी ने भारत को 20.36 करोड़ रुपये दिए थे. यानी आईसीसी ने इस बार अपनी प्राइज मनी में इजाफा किया है.

विज्ञापन

साल 2007 में कितना मिला?

साल 2007 में कितना मिला?5 / 6

साल 2007 में टी-20 विश्व कप का पहला संस्करण साउथ अफ्रीका में खेला गया था. भारत ने पहला खिताब एमएस धोनी की अगुवाई में जीता था.

150 प्रतिशत का इजाफा

150 प्रतिशत का इजाफा6 / 6

साल 2007 में आईसीसी ने भारतीय टीम को 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशी दी थी. हालांकि अब चैंपियन टीम की प्राइज मनी में लगभग 150 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन