IPL में अंपायरों को कितनी सैलरी मिलती है? मैच फीस की कीमत लाखों में
IPL Umpire Salary: आईपीएल में केवल खिलाड़ियों पर ही पैसों की बरसात नहीं होती है, बल्कि इस लीग में हिस्सा लेने वाले कई अहम सदस्यों भी मालामाल हो जाते हैं. आईपीएल में चीयरलीडर्स के अलावा अंपायरों को भी अच्छी खासी रकम मिलती है. आइए जानते हैं एक मैच के लिए आईपीएल में अंपायरों को कितनी फीस मिलती है?

इंटरनेशनल मैच से अधिक सैलरी
2 / 6इटरनेशनल टी-20 मैच के मुकाबले अंपायरों को आईपीएल में अधिक सैलरी मिलती है. आईपीएल में अंपायरों को बीसीसीआई की ओर से पैसे मिलते हैं.
टी-20 आई में 1.25 लाख
3 / 6इंटरनेशनल मैच की बात करें तो एलीट पैनल वाले अंपायरों को रिपोर्ट्स के मुताबिक एक टेस्ट मैच के लिए 4 लाख रुपये मिलते हैं, जबकि एक वनडे मैच के लिए 2.5 लाख रुपये. इसके अलावा एक टी-20 इटरनेशनल मैच के लिए 1.25 लाख रुपये मिलते हैं.
आईपीएल में मालामाल
4 / 6रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2025 में ऑन फील्ड अंपायरों को प्रति मैच 3 लाख रुपये मिले थे, जबकि फोर्थ अंपायर को 2 लाख रुपये दिए गए थे.
सीजन में 30 लाख की कमाई
5 / 6आमतौर पर पूरे आईपीएल सीजन में एक अंपायर लगभग 15 मैचों में अंपायरिंग करता है. ऐसे में एक अंपायर आईपीएल के एक सीजन में औसतन 30 लाख रुपये कमा लेता है.
लाखों रुपये की इनकम
6 / 6आंकड़े देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि केवल खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि अंपायर्स भी आईपीएल में लाखों रुपये कमाते हैं.