T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कितनी बार हुआ है Super Over? देखें पूरी लिस्ट
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में अक्सर रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं. इस मैच में डबल सुपर ओवर देखने को मिला. आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कितनी बार सुपर ओवर हुए हैं.

2 / 8Super Overs in T20 World Cup History: साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 13वां मुकाबला बेहद रोमाचंक रहा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में डबल सुपर ओवर देखने को मिला. इससे पहले भी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर ओवर का रोमांच देखने को मिला है. तो चलिए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कितनी बार सुपर ओवर खेले गए हैं.
3 / 8साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप 2026 टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं. अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 187 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया. इसके बाद मैच में डबल सुपर ओवर में देखने को मिला. पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 17-17 रन बना डाले. वहीं, दूसरे सुपर ओवर में अफ्रीका के 23 रन के स्कोर के जवाब में अफगान की टीम 19/1 ही बना सकी और हार गई.
4 / 8न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, टी20 वर्ल्ड कप 2012 टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार सुपर ओवर 27 सितंबर 2012 को पालेकेले में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच देखने को मिला था. इस मुकाबले में दोनों टीमों ने 174 रन बनाए थे, जिसके बाद मैच सुपर ओवर में गया. सुपर ओवर में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 7 रन बनाए, लेकिन श्रीलंका ने 13 रन बनाकर जीत दर्ज की.
5 / 8न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, टी20 वर्ल्ड कप 2012 इसके पांच दिन बाद ही दूसरा सुपर ओवर हुआ. पालेकेले में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 140 रनों का पीछा करते हुए स्कोर बराबर कर दिया. इसके बाद सुपर ओवर खेला गया, जिसमें एक बार भी फिर कीवी टीम हार का सामना करना पड़ा. वेस्टइंडीज ने 18 रन बनाकर जीत हासिल कर ली.
6 / 8नामीबिया बनाम ओमान, टी20 वर्ल्ड कप 2024 2012 के बाद सीधे टी20 वर्ल्ड कप 2024 नामीबिया और ओमान के बीच सुपर ओवर देखने को मिला. इस मुकाबले में दोनों टीमें 109 रन बनाए थे. इसके बाद सुपर ओवर में डेविड विसे और गेरहार्ड इरास्मस की शानदार बल्लेबाजी की मदद से नामीबिया की टीम ने 21 रन बनाए. जवाब में ओमान की टीम सिर्फ 10 रन ही बना सकी.
7 / 8पाकिस्तान बनाम यूएसए, टी20 वर्ल्ड कप 2024 टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच भी सुपर ओवर का रोमांच देखने को मिला. दोनों टीमों ने 159 रन बनाए. इसके बाद सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने के बाद अमेरिका ने 18 रन बनाए, लेकिन पाकिस्तान की टीम 13/1 रन ही बना सकी और हार गई.
8 / 8भारत बनाम पाकिस्तान मैच, टी20 वर्ल्ड कप 2007 कई लोग 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में हुए भारत बनाम पाकिस्तान मैच को भी सुपर ओवर समझते हैं, लेकिन उस समय मैच टाई होने पर 'बॉल-आउट' का नियम था, सुपर ओवर नहीं. उस बॉल-आउट को भारत ने 3-0 से जीता था.