IPL फाइनल्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, लिस्ट में CSK के खिलाड़ियों का दबदबा

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है. आइए आईपीएल इतिहास के फाइनल्स मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर डालते हैं. इस लिस्ट में ड्वेन ब्रावो और लसिथ मलिंगा का भी नाम शामिल है.

Cricket News - 2026-05-31T173011.268
1 / 6

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल जीतने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस हैं. दोनों टीमों ने 5-5 खिताब अपने नाम किए हैं. एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को 5 बार चैंपियन बनाया है, जबकि रोहित शर्मा ने भी अपनी कप्तानी में मुंबई को 5 खिताब दिलाए हैं. आईपीएल फाइनल्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर आइए एक नजर डालते हैं.  

विज्ञापन

ड्वेन ब्रावो

ड्वेन ब्रावो2 / 6

आईपीएल फाइनल्स के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट ड्वेन ब्रावो ने लिए हैं. उनके नाम कुल 10 विकेट दर्ज हैं. ब्रावो ने 7 बार फाइनल खेला है. ये भी पढ़ें: एमएस धोनी से लेकर सुरेश रैना तक, ये रहे IPL फाइनल्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विज्ञापन

लसिथ मलिंगा

लसिथ मलिंगा3 / 6

इसके अलावा लसिथ मलिंग ने 9 विकेट अपने नाम आईपीएल फाइनल्स इतिहास में किए हैं. मलिंगा ने 6 बार फाइनल खेला है. उन्होंने मुंबई के लिए अपने करियर में 170 विकेट भी निकाले हैं. ये भी पढ़ें: IPL 2026 फाइनल के लिए वैभव सूर्यवंशी पहुंचे अहमदाबाद

मिचेल जॉनसन

मिचेल जॉनसन4 / 6

मिचेल जॉनसन तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व आईपीएल 2026 में किया है. उन्होंने 3 बार फाइनल्स खेलते हुए कुल 7 विकेट झटके हैं.

विज्ञापन

आर अश्विन

आर अश्विन5 / 6

आर अश्विन आईपीएल फाइनल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. उन्होंने 5 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए हैं. अश्विन ने सीएसके और राजस्थान के लिए आईपीएल फाइनल खेला है.

पियूष चावला

पियूष चावला6 / 6

पियूष चावला आईपीएल फाइनल्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं. उन्होंने 6 विकेट अपनी झोली में डाले  हैं. चावला ने कोलकाता, मुंबई और सीएसके का प्रतिनिधित्व किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन