आईपीएल 2026 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. 4 टीमों ने प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है. 26 मई से प्लेऑफ की जंग शुरू हो जाएगी. 31 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. अब तक 18 सीजन खेले जा चुके हैं. आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुरेश रैना टॉप पर हैं. खास बात ये है कि प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर भारतीय हैं. आइए देखतें हैं लिस्ट.
सुरेश रैना

2 / 6
सुरेश रैन को मिस्टर आईपीएल के नाम से जाना जाता है. रैन ने सीएसके का प्रतिनिधित्व लंबे समय तक किया. हालांकि साल 2016-17 में उन्होंने गुजरात लायंस की कप्तानी संभाली, जब सीएसके को दो साल के लिए बैन कर दिया गया था. सुरेश ने आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उनके नाम 714 रन हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 के लिए आया नया ट्विस्ट, मुंबई समेत इन 3 टीमों ने चली बड़ी चाल
एमएस धोनी

3 / 6
दूसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं, जो अपनी कप्तानी में सीएसके को 5 बार चैंपियन बना चुके हैं. धोनी ने भी सीएसके और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेला है. उनके नाम आईपीएल प्लेऑफ में 523 रन हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का क्या है अगला टारगेट?
शुभमन गिल

4 / 6
तीसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं, जो इन दिनों गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने गुजरात के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला है. गिल ने प्लेऑफ में 475 रन बनाए हैं. गिल ने काफी कम समय में ये उपलब्धि हासिल की थी.
सूर्यकुमार यादव

5 / 6
आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं. उन्होंने 40 रन बनाए हैं. सूर्या ने मुंबई के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला है. हालांकि आईपीएल 2026 सूर्या का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा.
रोहित शर्मा

6 / 6
रोहित शर्मा इस मामले में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने आईपीएल प्लेऑफ में 405 रन बनाए हैं. रोहित भी अपनी कप्तानी में मुबंई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया है. आईपीएल 2013 से लेकर आईपीएल 2023 तक उन्होंने मुंबई की कप्तानी संभाली. रोहित मुंबई के अलावा डेक्कन चार्जस के लिए भी खेल चुके हैं.