IPL 2026: अपनी टीमों के लिए फुंके हुए कारतूस साबित हो रहे हैं ये क्रिकेटर्स, अब तक करा चुके हैं करोड़ों का 'घाटा'

आईपीएल 2026 में अब तक 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजियों ने करोड़ों रुपये सीजन के लिए दिए हैं. लेकिन ये खिलाड़ी अब तक अपनी टीम के लिए फायदेमंद साबित नहीं हुए हैं.

Cricket News - 2026-04-06T191700.479
1 / 6

आईपीएल 2026 का घमासान जारी है. अब तक आईपीएल 2026 में रनों की बौछार हो रही है. कई बल्लेबाज अपनी टीम के लिए छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हो रहे हैं, जबकि कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम के लिए अब तक खासा प्रभावित नहीं कर पाए हैं. यहां हम उन 5 खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अब तक अपनी फ्रेंचाइजी के लिए निराशाजनक प्रदर्शन किया है. हालांकि इन खिलाड़ियों को एक सीजन के लिए करोड़ों रुपये मिले हैं.  

विज्ञापन

कार्तिक शर्मा

कार्तिक शर्मा2 / 6

सीएसके के युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा ने अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 14.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. उन्होंने 3 मैच में अब तक 8.33 की औसत के साथ 25 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन3 / 6

सीएसके ने संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया था. लेकिन अब तक खेले गए 3 मैच में संजू अपनी बल्लेबाजी का जौहर नहीं दिखा पाए हैं. उन्होंने 3 मैच में अब तक 7.33 की खराब औसत के साथ 22 रन बनाए हैं. सीएसके ने उन्हें 18 करोड़ में ट्रेड किया था.

कैमरून ग्रीन

कैमरून ग्रीन4 / 6

आईपीएल 2026 में कैमरून ग्रीन का भी प्रदर्शन खराब रहा है. उन्होंने अब तक खेले गए 3 मैच में  24 रन बनाए हैं. आईपीएल ऑक्शन में केकेआर ने ग्रीन पर 25.20 करोड़ खर्च किए थे.

विज्ञापन

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा5 / 6

तिलक वर्मा आईपीएल 2026 में अब तक खासा कमाल नहीं कर पाए हैं. उन्होंने 2 मैच में केवल 20 रन बनाए हैं. तिलक को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ में रिटेन किया था.

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज6 / 6

गुजरात टाइटंस के स्टार गेंदबाद मोहम्मद सिराज का लिस्ट में आखिरी नाम आता है. उन्होंने 2 मैच में अब तक 1 विकेट लिए हैं. उनका बेस्ट स्पेल 48 रन खर्च कर 1 विकेट लेना रहा है. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 12.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन