क्या अपने IPL करियर का आखिरी मैच खेल चुके हैं एमएस धोनी? नया अपडेट बढ़ा रहा फैंस की धड़कनें!
MS Dhoni: एमएस धोनी IPL 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं. लीग स्टेज अपने अंतिम चरण पर है और धोनी की वापसी को लेकर आए अपडेट ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. ऐसा लग रहा है, जैसे धोनी पिछले साल ही अपना आखिरी IPL मैच खेल चुके हैं.

MS Dhoni: एमएस धोनी ने 7 साल पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था और सिर्फ IPL में खेलते हुए नजर आते हैं. इसी वजह से फैंस को साल भर धोनी को मैदान पर देखने का इंतजार रहता है. हालांकि, IPL 2026 शुरू हुए एक महीने से अधिक समय हो गया है और अब तक धोनी एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. लीग स्टेज के मैच अपने अंतिम चरण पर हैं. ऐसे में कई फैंस को यही लग रहा है कि धोनी शायद अपने IPL करियर का आखिरी मैच पिछले साल ही खेल चुके हैं और अब उनकी वापसी मुश्किल है. नए अपडेट ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं.
पिंडली में चोट के कारण बाहर हैं धोनी
2 / 6धोनी को IPL 2026 की शुरुआत से ठीक पहले पिंडली में खिंचाव महसूस हुआ था. इसी वजह से वो दो हफ्तों के लिए बाहर हो गए. हालांकि, धोनी अब तक मैदान पर वापसी नहीं कर पाए हैं.
रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं धोनी
3 / 6दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का 5 अप्रैल यानी आज अरुण जेटली स्टेडियम में मैच है. इस मुकाबले के लिए धोनी नई दिल्ली नहीं आए हैं. CSK के एक सीनियर अधिकारी ने बताया है कि धोनी अभी रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं.
लीग स्टेज के अंतिम चरण पर IPL
4 / 6IPL 2026 अपने लीग स्टेज के अंतिम चरण पर है. CSK अब तक 9 मैच खेल चुकी है और DC के खिलाफ उनका 10वां मैच है, जिसमें धोनी नहीं खेलेंगे. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के सिर्फ 4 ही मैच बचेंगे.
क्या धोनी खेल चुके हैं अपना आखिरी मैच?
5 / 6एमएस धोनी ने अपना आखिरी IPL मैच 25 मई 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था. धोनी इस साल एक भी मैच नहीं खेले हैं. पहले बताया गया था कि धोनी दो हफ्ते के लिए बाहर हैं लेकिन उन्हें एक्शन से दूर हुए 5 हफ्ते से ज्यादा समय हो गया है. धोनी 44 साल के हो गए हैं और उनके लिए रिहैब आसान नहीं है, इसी वजह से अब तक वो वापस नहीं आए हैं. यह संकेत देता है कि धोनी शायद इस सीजन एक भी मैच नहीं खेल पाए. फैंस इसे धोनी का आखिरी IPL मान रहे हैं.
क्या है धोनी की वापसी की संभावना?
6 / 6CSK ने अब तक IPL 2026 में 9 मैच खेले हैं और 4 में उनकी जीत हुई है. अगर चेन्नई की टीम किसी तरह क्वालीफाई कर लेती है, तो प्लेऑफ में धोनी बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं. पिंडली में समस्या के कारण शायद वो विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे. वैसे भी धोनी का जिस तरह का स्वभाव है, तो अभी टीम में शामिल होकर जीत के कॉम्बिनेशन में बदलाव नहीं करना चाहेंगे.