T20 World Cup 2026 में धमाल मचाएंगे भारत के 5 स्टार खिलाड़ी, सिर्फ गेंद ही नहीं बल्ले से भी उगलेंगे आग!

T20 World Cup 2026: इस बार टी20 विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में होने जा रहा है. टीम इंडिया इस बार विश्व कप में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरने वाली है. साल 2024 में टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था. टीम इंडिया की नजरें इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में विश्व कप जीत इतिहास रचने पर होगी. टीम इंडिया के पास तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका होगा, जो कि आज तक कोई टीम नहीं कर पाई है. टूर्नामेंट में भारत की टीम में शामिल ये 5 बड़े ऑलराउंडर पर हर किसी की नजरें होंगी जो कि अकेले दम पर मैच पलटने का दम रखते हैं.

jacket (1) (12)
1 / 6

विज्ञापन

2 / 6

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया में अनुभवी ऑलराउंडर के तौर पर खेल रहे हैं. उनके ऊपर टीम इंडिया काफी हद तक निर्भर करेगी. वो टी20 इंटरनेशनल में टीम के लिए 2 हजार से ज्यादा रन और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन

3 / 6

बिग हिटर शिवम दुबे पर भी इस टी20 विश्व कप में हर किसी की नजरें रहेंगी. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ अपना दम दिखाया था. इसी के साथ वो बीते कुछ में कमाल की गेंदबाजी कर विकेट भी झटक रहे हैं.

4 / 6

अक्षर पटेल ने बीते कुछ सालों में टी20 टीम में खुद को गेंद और बल्ले दोनों से साबित किया है. इसी के साथ साल 2024 में हुए टी20 विश्व कप में भी वो टीम का अहम हिस्सा थे. उन्होंने टीम के लिए खेली 53 पारियों में 686 रन बनाए हैं तो वहीं 81 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 86 विकेट हासिल किए हैं.

विज्ञापन

5 / 6

स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर फिलहाल इंजरी से रिकवर हो रहे हैं. टी20 विश्व कप तक उनके पूरी तरह से फिट होने की संभावना है. सुंदर गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाने का दम रखते हैं और विश्व कप में उनका होना टीम इंडिया के लिए बड़ी गुड न्यूज होगा.

6 / 6

टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी में नंबर 1 हैं और अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर वो गेंदबाजी में भी कमाल कर सकते हैं. सूर्या की कप्तानी में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन