IPL 2026: 5 मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस के लिए आई गुड न्यूज, हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा अपडेट
पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस अपने खराब दौर से गुजर रही है. उम्मीद के मुताबिक ज्यादातर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. इसके अलावा टीम के कई स्टार खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. इसी बीच मुंबई के लिए गुड न्यूज आई है.

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है. अब तक खेले गए 7 मैच में मुंबई इंडियंस केवल 2 जीत हासिल कर पाई है. इसके अलावा टीम को 5 मैच गंवाने पड़े. अंक तालिका में फिलहाल मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर है. टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर ही नजर आ रही है. इसी बीच मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है.
चोटिल चल रहे हैं रोहित शर्मा
2 / 6दरअसल मुंबई टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा इन दिनों फिट नहीं हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में अपना आखिरी मुकाबला 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ खेला था. इस मैच में उन्हें हैमस्ट्रींग हुई थी. तब से वह मैच में वापसी नहीं कर पाए हैं.
हार्दिक पांड्या ने दिया अपडेट
3 / 6मुंबई इंडियंस ने उनकी गैरमौजूदगी में 3 मैच खेले हैं. लेकिन 29 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में टॉस के दौरान हार्दिक पांड्या ने रोहित की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि रोहित कब वापसी करेंगे?
मुंबई के लिए आई गुड न्यूज
4 / 6हार्दिक पांड्या ने कहा कि रोहित को वापसी करने के लिए कुछ और मैचों की जरूरत होगी. ऐसे में माना जा रहा है कि 1 या 2 मैच के बाद रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे. उनकी मौजूदगी से मुंबई इंडियंस में आत्मविश्वास बढ़ेगा.
शानदार फॉर्म में हिटमैन
5 / 6रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैच में 1 अर्धशतकीय पारी भी खेली थी. रोहित ने केकेआर के खिलाफ पहले मैच में 78 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में दिल्ली के खिलाफ 35 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 5 और आरसीबी के खिलाफ 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे.
मुंबई की खराब स्थिति
6 / 6मुंबई के लिए बचे हुए 7 मैच करो या मरो जैसे हैं. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई को कम से कम 6 मैच जीतने हैं. हालांकि इसके बाद भी प्लेऑफ की टिकट कंफर्म नहीं है. अगर मुंबई सभी 7 मैच जीत जाती है तो उसे प्लेऑफ की टिकट मिल जाएगी.