GT vs PBKS: मोहम्मद सिराज से सिर्फ 2 ओवर बॉलिंग कराने पर सवाल, आखिर चाहती क्या है गुजरात टाइटंस टीम?
Harbhajan Singh On Mohammed Siraj: 31 मार्च 2026 को जब इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में हुए मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जो हर किसी को हैरान कर रहा है. इस मैच में जीटी टीम ने मोहम्मद सिराज का पूरा इस्तेमाल नहीं किया.

मोहम्मद सिराज वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने पेस अटैक का जलवा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी दिखाया था, लेकिन गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें 4 ओवर फेंकने लायक नहीं समझा, जिसको लेकर सवाल उठने लगे हैं.
2 / 6भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने गुजरात टाइटंस की टीम मैनेजमेंट से सवाल किया कि उन्होंने मंगलवार, 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में मोहम्मद सिराज का सही इस्तेमाल क्यों नहीं किया. इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सिर्फ 2 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 15 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया.
3 / 6गुजरात टाइटंस को अपने पहले मैच में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा; वो मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 163 रन के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे.
4 / 6हरभजन का मानना है कि अगर सिराज ने अपने पूरे ओवर फेंके होते, तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था. इस भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ने नई गेंद से गेंदबाज़ी की, लेकिन उसके बाद उन्हें दोबारा गेंदबाज़ी के लिए नहीं बुलाया गया.
5 / 6हरभजन सिंह ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'मोहम्मद सिराज ने ज़्यादा गेंदबाज़ी नहीं की. ये मेरी समझ से बाहर है. हालांकि उन्होंने 2 ओवर डाले, लेकिन मुझे लगता है कि उनका इस्तेमाल और ज़्यादा किया जाना चाहिए था। हमें नहीं पता कि ऐसा किसी चोट की वजह से हुआ या किसी और कारण से। अगर उन्होंने गेंदबाज़ी की होती, तो शायद कुछ फ़र्क पड़ सकता था.'
6 / 6GT के गेंदबाजों में प्रसिद्ध कृष्णा सबसे बेहतरीन रहे. IPL 2025 के पर्पल कैप विजेता ने 4-0-29-3 का शानदार प्रदर्शन किया. कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, राशिद खान और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया. PBKS ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूपर कोनोली ने अपने डेब्यू मैच में 44 गेंदों पर 72* रनों की मैच जिताऊ पारी खेली.