'शुभमन गिल को बाहर निकालना सही...', हरभजन सिंह ने वर्ल्ड कप 2026 के बाद दिया बड़ा बयान
भारत ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. वर्ल्ड कप से पहले शुभमन गिल को भारतीय टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया था. उनकी जगह पर ईशान किशन को मौका मिला था. अब हरभजन ने इस फैसले की तारीफ की है.

गंभीर का अच्छा कदम
2 / 6हरभजन ने गिल को बाहर करने पर कहा “गौतम गंभीर द्वारा ईशान किशन को टीम में लाना एक अच्छा कदम था, हालांकि उस समय हमें लग रहा था कि शुभमन गिल के साथ अन्याय हुआ है. क्योंकि विश्व कप टीम में ईशान किशन ने उनकी जगह ली थी.
ईशान ने उड़ाया गर्दा
3 / 6उन्होंने आगे कहा "लेकिन मैंने पहले ही कहा था कि इस समय वह घरेलू क्रिकेट में जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे पता चलता है कि वह इस प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी कर रहे हैं."
उसने निराश नहीं किया
4 / 6ईशान किशन की तारीफ करते हुए भज्जी ने कहा "ईशान किशन ने वहीं से शुरुआत की जहां अभिषेक शर्मा ने छोड़ा था. उन्होंने पूरे विश्व कप में हमें एक बार भी निराश नहीं किया. हर मैच में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी की और टीम को प्राथमिकता दी. वापसी के बाद इस तरह बल्लेबाजी करना बहुत बड़ी बात है."
300 से अधिक रन बनाए
5 / 6टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान ने शानदार प्रदर्शन भी किया. उन्होंने 9 मैच में 35.22 की औसत के साथ 317 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं.
संजू ने भी मचाया धमाल
6 / 6इसके अलावा संजू सैमसन ने भी शानदार प्रदर्शन किया और खेले गए 5 मैचों में 46.57 की औसत के साथ 326 रन बनाए. उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े. संजू को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला.