Harbhajan Singh Net Worth: चंडीगढ़ में करोड़ों का घर, लग्जरी कारों के शौकीन, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं भज्जी

Harbhajan Singh Net Worth: भारतीय दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह ने AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है. राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने इसकी घोषणा की है. यहां जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं हरभजन सिंह?

Harbhajan Singh
1 / 9
Harbhajan Singh

Harbhajan Singh Net Worth: भारतीय दिग्गज क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का फैसला किया है. इसका ऐलान राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने किया है. हालांकि, इस पर भज्जी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया और वह फिलहाल IPL 2026 में कमेंट्री करते नजर आ रहे हैं.  

विज्ञापन

BJP में शामिल होंगे हरभजन सिंह!

BJP में शामिल होंगे हरभजन सिंह!2 / 9

राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया उनके साथ कुल 7 सांसदों ने AAP पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, जिसमें हरभजन सिंह का नाम भी शामिल है. उन्होंने बताया कि सभी सांसदों ने इस्तीफे से जुड़े जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं.

विज्ञापन

हरभजन ने 2022 में जॉइन की थी AAP

हरभजन ने 2022 में जॉइन की थी AAP3 / 9

हरभजन सिंह ने 21 मार्च 2022 को आम आदमी पार्टी जॉइन की थी और उसी दिन उन्हें पंजाब से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया था. इसके बाद हरभजन ने 10 अप्रैल 2022 को सांसद पद की शपथ ली. राज्यसभा में पहुंचने के बाद उन्होंने खेल और खिलाड़ियों से जुड़े मुद्दों को उठाया. अब वह बीजेपी के साथ राजनीतिक में नई पारी की शुरुआत करने को तैयार हैं.

हरभजन सिंह की कुल नेटवर्थ

हरभजन सिंह की कुल नेटवर्थ4 / 9

ADR रिपोर्ट के अनुसार, हरभजन सिंह की कुल संपत्ति करीब 81.80 करोड़ रुपये है, जो उन्होंने खुद 2022 के हलफनामे में बताई थी. हरभजन भारत के सबसे अमीर खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और उनके पास करोड़ों की अचल संपत्तियां हैं. उन्होंने बॉन्ड, डिबेंचर और शेयरों में 1 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, जबकि उनके बैंक खातों में 14 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि मौजूद है.

विज्ञापन

कहां-कहां से होती है कमाई?

कहां-कहां से होती है कमाई?5 / 9

हरभजन की कमाई के प्रमुख स्रोतों में क्रिकेट कमेंट्री, ब्रांड एंडोर्समेंट और BCCI से मिलने वाली पेंशन शामिल है. इसके अलावा, उन्होंने स्पोर्ट्स बिजनेस और अन्य निवेशों में भी हाथ आजमाया है, जबकि सांसद के तौर पर उन्हें वेतन और भत्ते भी मिलते हैं.

चंडीगढ़ में 28 करोड़ का घर

चंडीगढ़ में 28 करोड़ का घर6 / 9

हरभजन के पास मुंबई के सांता क्रूज, चंडीगढ़, मोहाली, जालंधर, अहमदाबाद और आंध्रप्रदेश के नालगंडा में प्रॉपर्टी है, जिनकी कुल कीमत करीब 59 करोड़ रुपये आंकी गई है. इनमें चंडीगढ़ स्थित आलीशान घर की कीमत लगभग 28 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

लग्जरी कार कलेक्शन

लग्जरी कार कलेक्शन7 / 9

हरभजन सिंह क्रिकेट के आलवा महंगी और लग्जरी कारों के शौकीन हैं. उनके पास एक Hummer H2 SUV, ऑडी और मर्सिडीज-बेंज जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं.

महंगी घड़ियों के शौकीन

महंगी घड़ियों के शौकीन8 / 9

इसके अलावा, हरभजन को महंगी घड़ियों का भी बहुत शौक है. उनके पास कई महंगी घड़ियां, सोना, हीरे और एलआईसी पॉलिसियां भी हैं, जिनकी कीमत लाखों में है.

विज्ञापन

हरभजन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

हरभजन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर9 / 9

हरभजन के क्रिकेट करियर की बात करें तो भारत के लिए 1998 से 2016 तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 365 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 707 विकेट हासिल किए. हरभजन भारत के लिए दो वर्ल्ड कप (में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप) जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन