गैंग्स्टर लारेंस बिश्नोई की मदद से ये खिलाड़ी बना था T20 WC में कप्तान! अब मैच फिक्सिंग मामले में घिरा
क्रिकेट में गैंग्स्टर लारेंस बिश्नोई की एंट्री का मामला सामने आ रहा है. कनाडा क्रिकेट टीम में उनके ही कहने पर दिलप्रीत बाजवा को कप्तान बनाया गया था. इस बात का खुलासा होते ही पूरे क्रिकेट जगत में हंगामा मच गया है.

Canada Cricket Team Match Fixing: टी20 विश्व कप 2026 में फिक्सिंग के मामले में अब नया तूल पकड़ लिया है. कनाडा की टीम पर लगातार फिक्सिंग के आरोप लगा रहे हैं. अब इस मामले में गैंग्स्टर लारेंस बिश्नोई का नाम भी सामने आ रहा है. कनाडा क्राइम ब्यूरो की तरफ से तरफ से एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इस बात का खुलासा किया गया है. हाल ही में कनाडा के एक चैनल की तरफ से डाक्यूमेंट्री रिलीज की गई थी जिसमें मैच फिक्सिंग की बात सामने आई थी.
लारेंस बिश्नोई ने बनवाया कप्तान
2 / 6टी20 विश्व कप 2026 में कनाडा की टीम की कप्तानी भारतीय मूल के दिलप्रीत बाजवा के हाथों में थी. अब इस मामले में खुलासा हुआ है कि उनको कप्तानी मिलने के पीछे गैंग्स्टर लारेंस बिश्नोई का हाथ था. उनके कहने पर ही बाजवा को टीम का कप्तान बनाया गया था.
खिलाड़ियों को मिली जान से मारने की धमकी
3 / 6इस पूरे मामले का खुलासा कनाडा की क्राइम ब्रांच की तरफ से किया गया है. लारेंस की तरफ से टीम के खिलाड़ियों को जान से मारने की धमकियां देने के बाद उन्हें कप्तान बनाया गया था.
फिक्सिंग में फंसी कनाडा की टीम
4 / 6कनाडा की क्राइम ब्रांच की तरफ से खुलासा किया गया है कि कनाडा की नेशनल क्रिकेट टीम में भ्रष्टाचार,संगठित अपराध और मैच फिक्सिंग पूरी तरह से हावी हो चुका है.
कनाडा पुलिस में हुई थी शिकायत
5 / 6इस रिपोर्ट में ये खुलासा किया गया है कि साल 2025 में प्रोविंशियल खेल जीतने के बाद दो खिलाड़ियों की तरफ से नेशनल स्टार प्लेयर को धमकी दी थी कि दिलप्रीत सिंह बाजवा को टीम में कप्तान बनाया जाए और इस मामले की शिकायत कनाडा पुलिस में भी की गई थी.
टी20 विश्व कप में मैच फिक्सिंग
6 / 6कनाडा के एक चैनल की तरफ से डाक्यूमेंट्री रिलीज की गई थी जिसमें टी20 विश्व कप में फिक्सिंग की बात सामने आई थी. कनाडा और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में कप्तान दिलप्रीत बाजवा पर फिक्सिंग का आरोप लगा है.