रोहित शर्मा से ऋषभ पंत तक... IPL 2026 के लिए इन 5 बड़े खिलाड़ियों ने घटाया वजन, अब मैदान पर दिखेगा 'सुपर फिट' अंदाज!

Players Who Got Fit for IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए कई सारे खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया है. कुछ प्लेयर्स पहले के मुकाबले सुपर फिट हो चुके हैं.

Rohit sharma Sarfaraz Khan
1 / 6

Players Who Got Fit for IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत हो चुकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की. इस साल कई खिलाड़ियों का कमबैक हो रहा है. IPL में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करते हुए रन बनाना चाहता है. कई बार फिटनेस भी प्लेयर्स के प्रदर्शन में रोड़ा बन जाती है. इस बार IPL में कुछ बड़े खिलाड़ी सुपर फिट होकर आए हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा2 / 6

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पिछले एक साल में अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान दिया है. IPL 2025 के मुकाबले अब वो और ज्यादा फिट हो चुके हैं. उन्होंने लगभग 11 किलो वजन घटाया है. उनके प्रदर्शन में भी फिटनेस का असर नजर आ रहा है.

विज्ञापन

सरफराज खान

सरफराज खान3 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स ने सरफराज खान को 75 लाख रुपये देकर खरीदा था. सरफराज खान की फिटनेस काफी बड़ी समस्या थी लेकिन उन्होंने पिछले एक साल में फिटनेस पर काफी ध्यान दिया. अब वो पहले के मुकाबले सुपर फिट नजर आ रहे हैं.

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर4 / 6

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल हो गए थे. स्प्लीन इंजरी के कारण उन्हें महीनों तक बाहर रहना पड़ा. रिकवरी के दौरान उनका 7 किलो वजन कम हो गया. उन्होंने खुद इस बारे में बताया. वो पहले ही फिट थे, लेकिन अब और पतले हो गए हैं.

विज्ञापन

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ5 / 6

पृथ्वी शॉ पिछले साल IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. उनका वजन बढ़ गया था और वो बिल्कुल फिट नजर नहीं आ रहे थे. पृथ्वी ने अपनी फिटनेस पर काम किया और घरेलू सीजन में रन बनाए. अब पहले के मुकाबले वो बेहतर शेप में नजर आ रहे हैं. IPL 2026 में वो DC के लिए बवाल मचाना चाहेंगे.

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत6 / 6

ऋषभ पंत भी रोहित शर्मा की राह पर हैं. LSG के कप्तान ने IPL 2026 से पहले ट्रेनिंग करते हुए काफी वजन कम किया. वो पहले के मुकाबले सुपर फिट नजर आ रहे हैं. उनके वेट लॉस को लेकर भी सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने मजाक करते हुए कहा, 'वो मत पूछिए.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन