T20 World Cup के हीरो, IPL 2026 में जीरो... बुमराह-संजू समेत इन 7 खिलाड़ियों का फ्लॉप शो देख फैंस हैरान!
IPL 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम के खिलाड़ी IPL में अलग-अलग टीमों का हिस्सा हैं. ज्यादातर वर्ल्ड कप हीरो IPL में बुरी तरह फ्लॉप साबित हो रहे हैं. लिस्ट में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह जैसे चौंकाने वाले नाम शामिल हैं.

IPL 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. टूर्नामेंट में लगभग सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन धमाकेदार रहा था. इसके बाद सभी खिलाड़ी IPL 2026 में व्यस्त हो गए. फैंस को लगा था कि प्लेयर्स अपनी फॉर्म को इंडियन प्रीमियर लीग में भी जारी रखेंगे. हालांकि, अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कुछ हीरो IPL में जीरो साबित हुए हैं.
जसप्रीत बुमराह
2 / 8टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने 14 विकेट झटके और फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे. हालांकि, IPL 2026 में अब तक बुमराह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. तीन मैचों में वो एक भी विकेट नहीं झटक पाए हैं.
संजू सैमसन
3 / 8टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बने संजू सैमसन IPL में निराश कर रहे हैं. CSK के लिए नई शुरुआत करने वाले संजू सैमसन ने अब तक तीन मैचों में मात्र 22 रन बनाए हैं.
हार्दिक पांड्या
4 / 8हार्दिक पांड्या का टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम योगदान था. IPL 2026 में वो अपनी फॉर्म जारी नहीं रख पाए हैं. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में 3 मैच खेलते हुए सिर्फ एक विकेट झटका है और 27 रन बनाए हैं.
वरुण चक्रवर्ती
5 / 8वरुण चक्रवर्ती ICC टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप में कुल 14 विकेट अपने नाम किए थे. हालांकि, KKR के लिए अब तक वरुण ने दो मैच खेले हैं और वे कोई विकेट नहीं झटक पाए हैं.
अभिषेक शर्मा
6 / 8टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अभिषेक शर्मा का अर्धशतक सभी को याद होगा. हालांकि, IPL 2026 में अभिषेक ने निराश किया है. उन्होंने अब तक तीन मैच खेले हैं और 18 के औसत से केवल 55 रन बनाए हैं.
तिलक वर्मा
7 / 8तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के कारण चर्चा का विषय बने थे. हालांकि, IPL 2026 में अब तक उनका बल्ला खामोश रहा है. उन्होंने तीन मैचों में मात्र 34 रन बनाए हैं.
वॉशिंगटन सुंदर
8 / 8टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वॉशिंगटन सुंदर टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा थे. IPL 2026 में सुंदर ने अब तक निराश किया है. उन्होंने 2 मैचों में मात्र 22 रन बनाए हैं और एक विकेट लेने में सफल हुए हैं.