'मेरे बिना कोई ट्राइबल चीफ नहीं', WWE से निकाले गए रेसलर ने Roman Reigns को ललकारा

WWE में रोमन रेंस के कई विरोधी रहे हैं. 2012 से वो कंपनी में काम कर रहे हैं. अभी तक वो बड़े मुकाबले लड़ चुके हैं. उन्हें ट्राइबल चीफ कहा जाता है. अब एक पूर्व स्टार ने रोमन को लेकर बड़ा बयान दिया है. शायद इस बात से रेंस के फैंस खुश नहीं होंगे.

WWE
1 / 6

Roman Reigns: WWE में 2012 से लगातार रोमन रेंस का जलवा दिख रहा है. 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया था. इसके बाद तो उनकी किस्मत बदल गई. अब वो कंपनी के ब्रांड बन चुके हैं. मौजूदा समय में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी उनके पास है. रोमन के पास विरोधियों की कमी नहीं है. WWE से जा चुके रेसलर्स भी उन्हें लेकर टिप्पणी करते हैं. हाल ही में एक पूर्व WWE स्टार ने रेंस को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर रेंस की तस्वीर पोस्ट कर बड़ा बयान दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रेंस को कहा जाता है ट्राइबल चीफ

रेंस को कहा जाता है ट्राइबल चीफ2 / 6

रोमन रेंस को कई सालों से ट्राइबल चीफ कहा जाता है. वो समोअन फैमिली को मौजूदा समय में कंपनी में लीड कर रहे हैं. ब्लडलाइन के हेड भी वो ही हैं. उनका पास उला फाला भी है. इस वजह से ही उन्हें ट्राइबल चीफ कहा जाता है. 2020 में उन्होंने ये उपाधि अपने नाम की थी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉन स्ट्रोमैन का दावा

ब्रॉन स्ट्रोमैन का दावा3 / 6

ब्रॉन स्ट्रोमैन भी WWE के बड़े स्टार रह चुके हैं. पिछले साल उन्हें कंपनी से रिलीज कर दिया गया था. उन्होंने अब ट्राइबल चीफ की सफलता का श्रेय खुद को दिया है. स्ट्रोमैन ने सोशल मीडिया पर ये बात कही है. आप सभी जानते हैं कि 2017 में स्ट्रोमैन और रेंस की खतरनाक राइवलरी रही थी. (Photo: WWE.com)

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने क्या कहा?

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने क्या कहा?4 / 6

ब्रॉन स्ट्रोमैन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं. उन्होंने एक्स पर कहा, “क्योंकि अभी रेसलिंग में ये सबसे हॉट टॉपिक है. याद रखना, मेरे बिना कोई ट्राइबल चीफ नहीं है". ये बहुत बड़ा दावा स्ट्रोमैन ने किया है. शायद इस बात का जवाब रोमन भी उन्हें खुद दे सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

स्ट्रोमैन को WWE ने कब निकाला?

स्ट्रोमैन को WWE ने कब निकाला?5 / 6

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने 2015 में मेन रोस्टर में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने बढ़िया काम किया. 2020 में उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी जीती. उन्होंने अपने शरीर पर खूब काम किया. पिछले साल मई में उन्हें दोबारा कंपनी ने रिलीज कर दिया था. स्ट्रोमैन लगातार एक्टिव थे. रिपोर्ट के अनुसार ज्यादा सैलरी होने की वजह से उन्हें निकाला गया. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस का चल रहा है शानदार टाइटल रन

रोमन रेंस का चल रहा है शानदार टाइटल रन6 / 6

रोमन रेंस ने इस साल की शुरुआत में रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. तब से वो इसे तीन बार दांव पर लगा चुके हैं. उन्होंने दो बार जेकब फाटू को हराया. वहीं हाल ही में उन्होंने समरस्लैम में सैथ रॉलिंस को मात दी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन