IPL में सिर्फ एक मैच खेलकर गुम हो गए ये विदेशी सितारे, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

Foreign Players who played only one IPL Match: आईपीएल के इतिहास में कुछ ऐसे विदेशी खिलाड़ी भी रहे हैं, जिन्हें इस बड़ी लीग में सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला और उसके बाद वह गायब हो गए. यहां देखिए IPL में सिर्फ एक मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट.

IPL
1 / 14
IPL

Foreign Players who played only one IPL Match: आईपीएल में हमेशा से विदेशी खिलाड़ियों को लेकर काफी हाइप देखने को मिला है और फ्रेंचाइजियां उन पर खूब पैसा लुटाती है. हालांकि, IPL के इतिहास में कुछ ऐसे भी विदेशी खिलाड़ी भी रहे हैं, जिन्हें इस बड़ी लीग में सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला और फिर वो पूरी तरह गायब हो गए. तो चलिए जानते हैं आईपीएल में सिर्फ एक मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों के बारे में.  

विज्ञापन

यूनुस खान

यूनुस खान2 / 14

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनुस खान को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला. 2008 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए युनुस ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 7 गेंदें खेली और सिर्फ 3 रन बना पाए. इसके बाद वह IPL में दोबारा नजर नहीं आए.

विज्ञापन

मोहम्मद अशरफुल

मोहम्मद अशरफुल3 / 14

बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल को भी 2008 आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला, जिसमें वो सिर्फ 2 रन बना सके. इसके बाद उनका IPL करियर खत्म हो गया.

आंद्रे नेल

आंद्रे नेल4 / 14

साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज आंद्रे नेल ने 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए एक मैच खेले, जिसमें 3 ओवर में 31 रन दिए और 1 विकेट लिया, लेकिन फिर उन्हें दोबारा मौका नहीं मिला.

विज्ञापन

मशरफे मुर्तजा

मशरफे मुर्तजा5 / 14

बांग्लादेश के धाकड़ ऑलराउंडर मशरफे मुर्तजा ने 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से एक मैच खेला और 2 रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में 4 ओवर में 58 रन दे दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए. इसके बाद IPL से गायब हो गए.

डेमियन मार्टिन

डेमियन मार्टिन6 / 14

2003 वर्ल्ड कप की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे डेमियन मार्टिन को भी आईपीएल में सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला. 2009 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए एक मैच में 19 रन बनाए. हालांकि, वह T20 के बल्लेबाज नहीं थे और शेन वॉर्न के कहने पर इस लीग में आए थे.

विज्ञापन

माइकल नेसर

माइकल नेसर7 / 14

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज माइकल नेसन ने 2013 आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए एक मैच खेला और 4 ओवर में 62 रन खर्च करके भी कोई विकेट नहीं ले सके. इसके बाद IPL में उनकी वापसी नहीं हुई.

अकिला धनंजय

अकिला धनंजय8 / 14

श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर अकिला धनंजय ने 2018 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले एक मैच में 4 ओवर में 47 रन लुटाए, लेकिन विकेट भी नहीं मिला. इसके बाद वह आईपीएल में दोबारा नजर नहीं आए.

विज्ञापन

जो डेनली

जो डेनली9 / 14

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जो डेनली ने 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू किया था, लेकिन पहले मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए और वहीं उनका IPL करियर भी खत्म हो गया.

क्रिस ग्रीन

क्रिस ग्रीन10 / 14

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर क्रिस ग्रीन ने 2020 आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 2.5 ओवर में 24 रन दिए. वहीं, बैटिंग में उनका खाता भी नहीं खुला.

विज्ञापन

डाविड मलान

डाविड मलान11 / 14

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज डाविड मलान को भी 2021 आईपीएल सीजन में सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला. उस समय वह दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज थे और पंजाब किंग्स ने उन्हें 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था.

लिटन दास

लिटन दास12 / 14

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक मैच में सिर्फ 4 रन बना पाए और फिर उन्हें मौका नहीं मिला.

विज्ञापन

डुआन यानसन

डुआन यानसन13 / 14

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसन के जुड़वा भाई डुआन यानसन भी आईपीएल में सिर्फ एक मैच खेले और 53 रन देकर 1 विकेट लिया. वह 2023 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे.

करीम जनत

करीम जनत14 / 14

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर करीम जनत ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू किया था और पहले मैच में एक ओवर में 30 रन लुटा दिए. बाद में यही उनका आखिरी आईपीएल मैच भी बन गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन