IND vs ENG: पांचवें टी-20 के लिए बदल गया समय, अब इतने बजे शुरू होगा मुकाबला

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी-20 मुकाबले का समय बदल गया है. अब भारतीय फैंस को देर रात तक रुकने की जरूरत नहीं है. चौथे मैच की तुलना में ये मैच 3 घंटे पहले ही शुरू होगा.

Cricket News - 2026-07-10T161118.498
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज जारी है. अब तक 4 मैच खेले जा चुके हैं. पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था. इसके अलावा सभी मैच इंग्लैंड ने जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है. अब सीरीज का पांचवां मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा. हालांकि इस मैच का समय बदल गया है. Photo Source: X  

विज्ञापन

कहां खेला जाएगा पांचवां मुकाबला?

कहां खेला जाएगा पांचवां मुकाबला?2 / 6

भारत और इंग्लैंड पांचवें मुकाबले के लिए साउथैम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. ऐसे में टीम इंडिया आखिरी मैच जीतकर अपनी इज्जत बचाना चाहेगी, जबकि इंग्लैंड इस मुकाबले को जीतकर सीरीज क्लीन स्वीप करना चाहेगी. Photo Source: X

विज्ञापन

बदल गया मैच का समय

बदल गया मैच का समय3 / 6

इस मुकाबले का समय बदल गया है. दरअसल चौथा मैच भारतीय समयानुसार 10 बजे रात में शुरू हुआ था. लेकिन अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 7 बजे शाम में शुरू होगा. ऐसे में अब भारतीय फैंस को देर तक जागने की जरूरत नहीं है. Photo Source: X

कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?4 / 6

साउथैम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक सिर्फ एक टी-20 मैच खेला है. ये मैच साल 2022 में खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 50 रनों के बड़े अंतर से चारों खाने चित किया था. Photo Source: X

विज्ञापन

भारत ने इस मैदान पर दर्ज की है जीत

भारत ने इस मैदान पर दर्ज की है जीत5 / 6

भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड 148 रनों पर सिमट गई थी. बताते चलें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मैच बारिश के कारण रद्द हुआ. दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता, जबकि तीसरा मुकाबला इंग्लैंड ने 125 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया. इसके अलावा चौथा मैच इंग्लैंड ने 9 विकेट से जीता. Photo Source: X

श्रेयस अय्यर को पहली जीत की तलाश

श्रेयस अय्यर को पहली जीत की तलाश6 / 6

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब तक भारतीय टीम को एक भी जीत नहीं मिली है. अब तक उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 6 मैच जीते हैं, जिसमें भारत को 5 हार का सामना करना पड़ा है. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन