T20 में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी, लिस्ट में विराट-रोहित का नाम शामिल नहीं
Fewest Innings to 3000 T20 Runs by Indians: टी-20 फॉर्मेट में एक समय रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया के सबसे बड़े स्टार थे. आज के समय में ये दोनों दिग्गज बड़े रिकॉर्ड्स की लिस्ट में भी नहीं नजर आ रहे हैं. सबसे तेज 3 हजार टी-20 रन बनाने के मामले में भी दोनों टॉप 5 में भी नहीं हैं.

Fewest Innings to 3000 T20 Runs by Indians: आईपीएल की वजह से अब टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का दबदबा नजर आता है. जिसके कारण ही भारतीय खिलाड़ियों के नाम भी बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स नजर आते हैं. टी-20 फॉर्मेट में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है. रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम टॉप 5 की लिस्ट में नहीं नजर आ रहा है.
तिलक वर्मा
2 / 6टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा का टी-20 में रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले तिलक वर्मा ने सिर्फ 90 पारियों में ही 3 हजार टी-20 रन बनाए थे.
ऋतुराज गायकवाड़
3 / 6चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी टी-20 में बड़ी-बड़ी पारियां खेलते हुए नजर आते हैं. गायकवाड़ ने सिर्फ 91 पारियों में ही अपने 3 हजार टी-20 रन पूरे कर लिए थे.
केएल राहुल
4 / 6भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. राहुल फिलहाल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं. राहुल ने सिर्फ 93 पारियों में ही 3 हजार टी-20 रन बनाए थे.
रजत पाटीदार
5 / 6आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार भी अब इस लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं. पाटीदार ने 95 पारियों में ही अपने 3 हजार टी-20 रन पूरे कर लिए हैं. इसके लिए उन्होंने राजस्थान के खिलाफ आईपीएल 2026 में 63 रनों की पारी खेली.
यशस्वी जायसवाल
6 / 6लिस्ट में 5वें नंबर पर उभरते हुए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल नजर आ रहे हैं. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले जायसवाल ने 102 पारियों में 3 हजार टी-20 रन पूरे किए थे.