क्रिस गेल से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, यहां जानिए IPL के सभी 10 टीमों के लिए सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज

IPL के इतिहास में शतक लगाना हमेशा से बड़ी उपलब्धि माना जाता है और कई बल्लेबाजों ने अपनी टीमों के लिए तूफानी शतक लगाने का कारनामा किया है. यहां जानिए IPL की सभी 10 टीमों के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में.

Fastest Centuries for Each IPL Team
1 / 11
Fastest Centuries for Each IPL Team

Fastest Centuries for Each IPL Team: आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी बात होती है. IPL के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने तूफानी शतक जड़ा है. वहीं, कुछ बल्लेबाजों ने अपनी टीमों के लिए सबसे तेज शतक जड़ने का कमाल भी किया है. तो आइए जानते हैं IPL के सभी 10 टीमों के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में.  

विज्ञापन

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) - क्रिस गेल

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) - क्रिस गेल2 / 11

'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने 2013 के आईपीएल सीजन में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ महज 30 गेंदों में शतक ठोकने का कारनामा किया था. यह न सिर्फ RCB नहीं, बल्कि पूरे IPL इतिहास का सबसे तेज शतक है.

विज्ञापन

2. राजस्थान रॉयल्स (RR) - वैभव सूर्यवंशी

2. राजस्थान रॉयल्स (RR) - वैभव सूर्यवंशी 3 / 11

15 साल के सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में अपने पहले सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर सबको हैरान कर दिया था. यह राजस्थान रॉयल्स के लिए अब तक सबसे तेज शतक है.

3. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) - हेनरिक क्लासेन

3. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) - हेनरिक क्लासेन 4 / 11

अपनी पावर-हिटिंग के लिए जाने जाने वाले हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए सिर्फ 37 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी. क्लासेन ने यह कारनामा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ किया था.

विज्ञापन

4. पंजाब किंग्स (PBKS) - डेविड मिलर

4. पंजाब किंग्स (PBKS) - डेविड मिलर 5 / 11

'किलर मिलर' के नाम से मशहूर डेविड मिलर ने आईपीएल 2013 में RCB के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में शतक लगाकर किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) को एक यादगार जीत दिलाई थी. उनके नाम पंजाब के लिए सबसे तेज शतक लगाने रिकॉर्ड दर्ज है.

5. मुंबई इंडियंस (MI) - सनथ जयसूर्या और तिलक वर्मा

5. मुंबई इंडियंस (MI) - सनथ जयसूर्या और तिलक वर्मा 6 / 11

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से दिग्गज सनथ जयसूर्या और युवा स्टार तिलक वर्मा के नाम है. दोनों ने 45-45 गेंदों में तूफानी सेंचुरी लगाई है. जयसूर्या ने आईपीएल के पहले सीजन 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक लगाया था, जबकि तिलक ने IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ ये कारनामा किया.

विज्ञापन

6. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) - मुरली विजय

6. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) - मुरली विजय 7 / 11

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी मुरली विजय ने आईपीएल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 46 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा था, जो आज भी CSK के लिए सबसे तेज है.

7. दिल्ली कैपिटल्स (DC) - क्विंटन डी कॉक और वीरेंद्र सहवाग

7. दिल्ली कैपिटल्स (DC) - क्विंटन डी कॉक और वीरेंद्र सहवाग8 / 11

क्विंटन डी कॉक और वीरेंद्र सहवाग के नाम सयुंक्त रूप से दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. दोनों ने दिल्ली के लिए 48-48 गेंदों में शतक का आंकड़ा छुआ है. सहवाग ने आईपीएल 2011 में, जबकि डी कॉक ने 2016 में ये कारनामा किया था.

विज्ञापन

8. गुजरात टाइटंस (GT) - शुभमन गिल

8. गुजरात टाइटंस (GT) - शुभमन गिल 9 / 11

गुजरात टाइटंस के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने 2023 के सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगाया था, जो GT के लिए अब तक का सबसे तेज शतक है.

9. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) - सुनील नरेन और वेंकटेश अय्यर

9. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) - सुनील नरेन और वेंकटेश अय्यर 10 / 11

KKR के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से सुनील नरेन और वेंकटेश अय्यर के नाम है. नरेन ने 2024 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ और अय्यर ने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 49 गेंदों में शतक तक लगाया था.

विज्ञापन

10. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) - ऋषभ पंत

10. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) - ऋषभ पंत 11 / 11

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 में RCB के खिलाफ 54 गेंदों में शतक जड़ा है, जो टीम के लिए सबसे तेज शतक है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन