एशेज की नाकामी के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का चौंकाने वाला फैसला, इस 'ऑस्ट्रेलियन' को सौंपेगे बड़ी जिम्मेदारी!

Marcus North: ईसीबी इंग्लैंड की मेंस क्रिकेट टीम के लिए नए नेशनल सिलेक्टर के तौर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मार्कस नॉर्थ को नियुक्त करने की तैयारी कर रहा है. नॉर्थ, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 21 टेस्ट मैच खेले हैं और 2 एशेज सीरीज में हिस्सा लिया है, उनका 6 इंग्लिश क्लबों के साथ काउंटी क्रिकेट में भी लंबा करियर रहा है.

Ashes 25 26
1 / 6
Ashes

अगर ऐसा कंफर्म हो जाता है, तो 46 साल के मार्कस नॉर्थ इंग्लिश क्रिकेट के इतिहास में पहले विदेशी नेशनल सिलेक्टर बन जाएंगे. नॉर्थ 2018 से डरहम के क्रिकेट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं, जहां उन्होंने बेन स्टोक्स, मार्क वुड, ब्रायडन कार्स और मैथ्यू पॉट्स सहित कई इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम किया है.

विज्ञापन

2 / 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में सिलेक्टर के रोल के लिए तकरीबन 80 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसके बाद ECB ने आखिरी इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों की संख्या कम कर दी थी. इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीवन फिन और डैरेन गफ भी शॉर्टलिस्ट किए गए नामों में शामिल थे, लेकिन आखिरकार नॉर्थ ही पसंदीदा उम्मीदवार के तौर पर सामने आए.

विज्ञापन

3 / 6

नॉर्थ से उम्मीद है कि वो ल्यूक राइट की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 2025-26 सीजन के दौरान ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की 4-1 से करारी एशेज हार के बाद पूरा हो गया था. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि राइट के जाने की वजह उनके कार्यकाल के दौरान काउंटी चैंपियनशिप मैचों में उनकी सीमित मौजूदगी को लेकर मिली आलोचना और निजी कारण ज्यादा थे.

4 / 6

अपनी नए रोल में मार्कस नॉर्थ इंग्लैंड की सीनियर टीम और इंग्लैंड लायंस, दोनों के लिए खिलाड़ियों के सिलेक्शन को देखेंगे. वो देश भर की काउंटी टीमों के साथ करीबी तालमेल बनाए रखते हुए एक स्काउटिंग नेटवर्क को भी मैनेज करेंगे.

विज्ञापन

5 / 6

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से उम्मीद है कि वो मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम, मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की, कप्तान बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक, साथ ही परफॉर्मेंस डायरेक्टर एड बार्नी और टैलेंट पहचान प्रमुख डेविड कोर्ट के साथ मिलकर काम करेंगे.

6 / 6

नॉर्थ की पहली बड़ी जिम्मेदारी इंग्लैंड की न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज हो सकती है, जो 4 जून से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगी. सभी की नजरें ओपनर जैक क्रॉली पर टिकी होंगी, जिन्हें एशेज के दौरान खराब प्रदर्शन की वजह से अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है; डरहम के एमिलियो गे और समरसेट के युवा खिलाड़ी जेम्स र्यू कथित तौर पर उनके संभावित रिप्लेसमेंट हो सकते हैं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन