Roman Reigns से हारने के बावजूद इस WWE रेसलर के लिए 5 मिनट तक बजी थी तालियां, इतिहास में पहली बार हुआ कारनामा
WWE में 2020 से 2024 तक रोमन रेंस ने बतौर हील जबरदस्त काम किया. इस दौरान उनकी ब्लडलाइन स्टोरी ने खूब वाहवाही लूटी. ब्लडलाइन ग्रुप में रेंस के कजिन भाइयों के अलावा सैमी ज़ेन भी शामिल थे. बाद में रेंस की सैमी के साथ ही राइवलरी देखने को मिली थी. दोनों के बीच गजब का मैच भी हुआ. सैमी ने इस दौरान सभी का दिल जीता. उनका काम देखकर सभी खुश हो गए. उनके लिए पांच मिनट से ज्यादा समय तक तालियां बजाई गईं. आइए आपको बताते हैं कि ऐसा कब और कहां हुआ था.

Royal Rumble 2023 में हुआ अटैक
2 / 8Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस ने केविन ओवेंस को हराकर यूनिवर्सल टाइटल रिटेन किया. रेंस ने इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर ओवेंस पर जानलेवा हमला किया. रेंस ने सैमी ज़ेन को चेयर देकर केविन को मारने के लिए कहा. सैमी ने रेंस के ऊपर ही चेयर से अटैक कर दिया. सैमी ने अपने दोस्त ओवेंस का साथ दिया.
सैमी ज़ेन ने दी चुनौती
3 / 8Royal Rumble 2023 के बाद रोमन रेंस और सैमी जे़न की राइवलरी शुरू हुई. सैमी ने रेंस को Elimination Chamber 2023 में चैंपियनशिप मैच के लिए चुनौती पेश की. इस इवेंट का आयोजन सैमी के होमटाउन मॉन्ट्रियल, कनाडा में हुआ था.
रोमन रेंस-सैमी ज़ेन के बीच हुआ तगड़ा मैच
4 / 8रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच खतरनाक मैच हुआ. दोनों कई बार जीत के करीब आए. मैच में फैंस का पूरा समर्थन सैमी के पास था. उनका परिवार भी वहां पर मौजूद था. मैच में रेंस का साथ जिमी ने भी भरपूर अंदाज में दिया. सैमी ने इसके बावजूद हार नहीं मानी.
केविन ओवेंस ने की एंट्री
5 / 8केविन ओवेंस ने भी मुकाबले में वापसी की. उन्होंने जिमी उसो, रोमन रेंस और पॉल हेमन की स्टनर से हालत खराब की. केविन की एंट्री पर सभी खुश हो गए थे.
रोमन रेंस को मिली जीत
6 / 8सैमी ज़ेन ने मैच में गलती से जे उसो को स्पीयर मार दिया था. इसके बाद रोमन ने सैमी के ऊपर चेयर से हमला किया. रेंस ने सैमी को तीन स्पीयर लगाए और मैच अपने नाम किया.
मैच के बाद हुआ हमला
7 / 8मैच के बाद रोमन रेंस और जिमी उसो ने सैमी ज़ेन पर हमला किया. केविन ओवेंस इसके बाद आए. उन्होंने सैमी को बचाया. सैमी ने अंत में रेंस को जबरदस्त हैलुवा किक लगाई.
सैमी ज़ेन के लिए बजी तालियां
8 / 8अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सैमी ज़ेन को मैच में हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद एरीना में बैठे सभी दर्शकों ने करीब 5 मिनट 22 सेकेंड तक सैमी के लिए तालियां बजाईं थी. इससे पहले WWE इतिहास में पहले कभी ऐसा देखने को नहीं मिला था. सैमी भी उस दौरान भावुक हो गए थे.