Delhi Metro Timing Change: मेट्रो की टाइमिंग बदली, 2 सड़कें रहेंगी बंद, आज के IPL मैच के लिए पढ़ें एडवाइजरी

दिल्ली मेट्रो ने आज 8 अप्रैल 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले IPL मैच के लिए मेट्रो ट्रेन के समय को बढ़ा दिया है। साथ ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके कुछ सड़कों पर यात्रा करने से बचने की सलाह भी लोगों को दी गई है।

traffic advisory
1 / 6

दिल्ली में आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम गुजरात टाइटंस के साथ मैच खेलेगी। इसके मद्देनजर आज स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहेगा। वहीं मेट्रो ट्रेनों की टाइमिंग भी बढ़ा दी गई है, ताकि लोग मैच खत्म होने के बाद आसानी से अपने घर तक जा सकें।

विज्ञापन

रेड और येलो लाइन पर आज मेट्रो की टाइमिंग

रेड और येलो लाइन पर आज मेट्रो की टाइमिंग2 / 6

DMRC के अनुसार, आज 8 अप्रैल को रेड लाइन पर शहीद स्थल से रिठाला के लिए आखिरी ट्रेन रात 12:10 बजे रवाना होगी, जबकि रिठाला से शहीद स्थल के लिए वापसी की ट्रेन रात 12:15 बजे चलेगी। येलो लाइन पर गुरुग्राम या नॉर्थ दिल्ली की ओर जाने वाले यात्री समयपुर बादली से रात 12:20 बजे लास्ट ट्रेन पकड़ सकते हैं। वहीं HUDA सिटी सेंटर से लास्ट ट्रेन रात 11:45 बजे रवाना होगी। ब्लू लाइन से नोएडा या वैशाली के लिए द्वारका सेक्टर-21 से लास्ट ट्रेन रात 11:35 बजे रवाना होगी। नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली से द्वारका की ओर जाने वाली लास्ट ट्रेनें रात 12 बजे रवाना होंगी।

विज्ञापन

पिंक और वॉयलेट लाइन पर आज मेट्रो की टाइमिंग

पिंक और वॉयलेट लाइन पर आज मेट्रो की टाइमिंग3 / 6

वॉलयेट लाइन से कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह जाने वाली आखिरी ट्रेन रात 12:25 बजे रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन रात 11:20 बजे रवाना होगी। पिंक लाइन से मजलिस पार्क से चलने वाली सेवा रात 12:12 बजे तक जारी रहेगी। वहीं मैजेंटा लाइन पर बोटैनिकल गार्डन से आखिरी ट्रेन रात 12:45 बजे और जनकपुरी वेस्ट से रात 12:30 बजे रवाना होगी। इसके अलावा एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से नई दिल्ली से यशोभूमि जाने वाली आखिरी ट्रेन रात 1 बजे रवाना होगी।

दिल्ली में आज इन सड़कों पर जाम रहेगा

दिल्ली में आज इन सड़कों पर जाम रहेगा4 / 6

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, आज रात 12 बजे तक अरुण जेटली स्टेडियम के आस-पास बहादुर शाह जफर मार्ग (BSZ Marg), JLN मार्ग और असफ अली रोड पर ट्रैफिक जाम मिल सकता है। वहीं बहादुर शाह जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर कुछ जगहों पर हैवी और कमर्शियल वाहनों (ट्रक, बस, बड़े वाहन) की एंट्री बंद रहेगी। इन सड़कों पर लोगों को वाहन पार्क करने की मनाही भी रहेगी।

विज्ञापन

दिल्ली में फ्री पार्किंग और शटल बस सर्विस

दिल्ली में फ्री पार्किंग और शटल बस सर्विस5 / 6

आज स्टेडियम आने वाले लोगों को फ्री पार्किंग और पार्क एंड राइड की व्यवस्था मिलेगी। लोग अपने वाहन माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड, वेलोड्रोम रोड पर पार्क कर सकते हैं। यहां से शटल बस या अन्य साधनों से स्टेडियम जा सकते हैं। मैच शुरू होने से 2 घंटे पहले और मैच खत्म होने के 1 घंटे बाद तक शटल बसें चलेंगी।

अरुण जेटली स्टेडियम में एंट्री के लिए गेट

अरुण जेटली स्टेडियम में एंट्री के लिए गेट6 / 6

बता दें कि आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं। दर्शक दक्षिण, पूर्व और पश्चिम दिशा से बहादुर शाह जफर मार्ग और JLN मार्ग के रास्ते स्टेडियम में एंट्री कर सकते हैं। स्टेडियम के पास पार्किंग सिर्फ लेबल वाले वाहनों को ही मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन