DC vs GT: खत्म हुआ 9 साल, 68 मैचों का इंतजार, आखिरकार इस खिलाड़ी ने IPL में जड़ा अपना पहला अर्धशतक

IPL 2026 DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में गुजरात के एक खिलाड़ी का 9 सालों का इंतजार खत्म हो गया है. इस खिलाड़ी ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा है जो कि 68 मैचों के बाद आया है. आइए आपको भी बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी

jacket (41)
1 / 6

IPL 2026 DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को गुजरात के खिलाफ मैच में एक रन से हार का सामना करना पड़ा है. डेविड मिलर के पास टीम को जीत दिलाने का शानदार मौका था लेकिन वो चूक गए. ये मैच गुजरात टाइटंस के एक खिलाड़ी के एक खिलाड़ी के लिए बेहद ही खास रहा. इस खिलाड़ी ने 9 साल और 68 मैचों के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल में अपनी पहली फिफ्टी जड़ी है.

विज्ञापन

सुंदर ने जड़ा पहला अर्धशतक

सुंदर ने जड़ा पहला अर्धशतक2 / 6

वॉशिंगटन सुंदर ने साल 2017 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. इसके बाद से वो कुल 4 टीमों के लिए 68 मुकाबले खेल चुके हैं लेकिन दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले उनके नाम एक भी अर्धशतक नहीं था. दिल्ली के खिलाफ उन्होंने अपना पहला अर्धशतक जड़ा.

विज्ञापन

सुंदर ने खेली तूफानी पारी

सुंदर ने खेली तूफानी पारी3 / 6

वॉशिंगटन सुंदर इस मैच में गुजरात टाइटंस के 2 विकेट गिरने के बाद खेलने उतरे. उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की आतिशी पारी खेली. 171.88 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 2 छक्के तो वहीं 6 चौके जड़े. 

9 साल में आया पहला अर्धशतक

9 साल में आया पहला अर्धशतक4 / 6

9 साल के लंबे इंतजार के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा है. उनका इंतजार आखिरकार दिल्ली के खिलाफ मैच में खत्म हुआ. इसी के साथ गेंदबाजी में भी वो एक भी बार 4 विकेट हॉल हासिल नहीं कर पाए हैं. 

विज्ञापन

सुंदर का आईपीएल करियर

सुंदर का आईपीएल करियर5 / 6

वॉशिंगटन सुंदर ने आईपीएल में अब तक 4 टीमों के लिए खेलते हुए 69 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 48 पारियों में 588 रन बनाए हैं. तो वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 40 विकेट हासिल किए हैं.

टीम के खड़ा किया 200 का स्कोर

टीम के खड़ा किया 200 का स्कोर6 / 6

गुजरात की टीम ने इस मैच में 210 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए शुभमन गिल, जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जड़े. गिल ने 45 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली, बटलर ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन