IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, अक्षर पटेल का नया अवतार हुआ वायरल
Delhi Capitals New Jersey: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है. फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर कप्तान अक्षर पटेल की नई जर्सी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

Delhi Capitals New Jersey for IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जिसको लेकर सभी 10 टीमें जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही हैं. इसी बीच आईपीएल 2026 सीजन के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को अपने नई जर्सी लॉन्च कर दी है. फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नई जर्सी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.
दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी लॉन्च
2 / 8दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी नई जर्सी में पारंपरिक लाल और नीले रंग को बरकरार रखा है, लेकिन इसके डिजाइन में नया पैटर्न जोड़ा गया है. अब जर्सी के बीच में ऊपर से नीचे तक नीले और लाल रंग की स्ट्रिप्स का आकर्षक पैटर्न नजर आता है.
टाइगर से इंस्पायर्ड है नई जर्सी
3 / 8फ्रेंचाइजी के मुताबिक, नई जर्सी का डिजाइन ‘टाइगर स्पिरिट’ से इंस्पायर्ड है, जो टीम और दिल्ली शहर की पहचान को दर्शाती है. फैंस को भी दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी खूब पसंद आ रही है.
जेमिमा रोड्रिग्स भी नई जर्सी में आईं नजर
4 / 8खास बात ये है कि इस जर्सी लॉन्च में पहली बार मेंस और वुमेंस टीम एक साथ नजर आईं. कप्तान अक्षर पटेल और जेमिमा रोड्रिग्स ने मिलकर इस जर्सी को लॉन्च किया, जिससे दोनों टीमों के बीच बढ़ती एकता भी दिखी.
नई जर्सी को लेकर टीम के CEO ने कही ये बात
5 / 8जर्सी लॉन्च पर टीम के CEO सुनील गुप्ता ने कहा कि ये जर्सी दिल्ली की पहचान, जोश और निडर रवैये को दर्शाती है. उन्होंने यह भी बताया कि विमेंस टीम को इस अभियान में शामिल करना टीम कल्चर को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है.
जॉन मूनी को बनाया नया फील्डिंग कोच
6 / 8इससे पहले टीम ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को नया फील्डिंग कोच बनाया है. वो IPL फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाले पहले आयरिश कोच भी बन गए हैं. वह कोचिंग स्टाफ में हेड कोच हेमांग बदानी, बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल, असिस्टेंट कोच इयान बेल और डायरेक्टर वेणुगोपाल राव के साथ काम करेंगे.
पहली ट्रॉफी का इंतजार
7 / 8दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से हुई थी, जिसे 2019 में रीब्रांड किया गया. टीम 2020 में पहली बार IPL फाइनल में पहुंची थी. वहीं, 2023 में टीम वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का भी हिस्सा बनी और तब से हर सीजन फाइनल तक पहुंची है, लेकिन अभी तक ट्रॉफी जीत नहीं पाई है.
LSG से होगा पहला मुकाबला
8 / 8आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच से करेगी. अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली की टीम अपने पहले खिताब की तलाश में मैदान पर उतरेगी.