करोड़ों रुपये के इस खिलाड़ी की चोट का दर्द झेल रहा SRH, क्या KKR के खिलाफ हो पाएंगे फिट?

Daniel Vettori On Brydon Carse Injury: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी ब्राइडन कार्स आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 सीजन के पहले मैच के लिए अवेलबल नहीं थे. एसआरएच के हेड कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि मैच से पहले की तैयारियों के दौरान इस इंग्लिश खिलाड़ी के हाथ में चोट लग गई थी.

SRH in IPL 2026
1 / 6
SRH in IPL 2026

इंग्लिश खिलाड़ी ब्राइडन कार्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2026 के आईपीएल सीजन के लिए 1 करोड़ रूपये की कीमत पर रिटेन किया था, लेकिन अब उनकी चोट से टीम मैनेजमेंट परेशान है.

विज्ञापन

2 / 6

नेट सेशन के दौरान जब ब्राइडन कार्स बैटिंग कर रहे थे, तो उनके सीधे हाथ पर गेंद लगने से उन्हें चोट लग गई. विटोरी ने इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चोट लगने के बाद स्कैन में पता चला कि कोई फ्रैक्चर नहीं है; लेकिन इस बॉलर के लिए गेंद पकड़ना मुश्किल हो रहा था, जिसकी वजह से उन्हें टूर्नामेंट के पहले मैच से बाहर कर दिया गया.

विज्ञापन

3 / 6

SRH और RCB के मैच के बाद विटोरी ने कहा, 'नेट में बैटिंग करते समय उनके हाथ पर चोट लग गई थी - ठीक उसी हाथ पर जिससे वह गेंदबाजी करते हैं. स्कैन में कोई फ्रैक्चर नहीं दिखा, लेकिन हाथ में काफी सूजन थी. उन्होंने मैच खेलने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनके लिए गेंद पकड़ना मुश्किल हो रहा था.'

4 / 6

SRH अपने अगले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी, और हैदराबाद की यह टीम उम्मीद कर रही है कि तब तक कार्स पूरी तरह से फिट हो जाएंगे. गौरतलब है कि ये मुकाबला ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.

विज्ञापन

5 / 6

विटोरी ने कहा, 'उनकी हालत में सुधार हो रहा है, इसलिए हमें उम्मीद है कि कोलकाता के खिलाफ मैच के लिए वो अवेलेबल रहेंगे.' सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस भी उनकी जल्द रिकवरी की दुआएं कर रहे हैं.

6 / 6

ब्राइडन कार्स की गैरमौजूदगी में, ईशान मलिंगा को टीम में शामिल किया गया, साथ ही डेविड पेन ने भी अपना आईपीएल डेब्यू किया. 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद, SRH ये पहला मैच 6 विकेट से हार गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन