CSK vs MI: कौन हैं रघु शर्मा? जिन्होंने 33 साल की उम्र में किया मुंबई इंडियंस के लिए IPL में डेब्यू

CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 33 साल के रघु शर्मा को IPL में डेब्यू किया का मौका दिया. टॉस से पहले हार्दिक पांड्या ने उन्हें कैप सौंपी. यहां जानिए कौन हैं रघु शर्मा और उनका करियर.

Raghu Sharma
1 / 7
Raghu Sharma

MI vs CSK, Who is Raghu Sharma: आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं. चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई की ओर से 33 साल के लेग स्पिनर रघु शर्मा को आईपीएल में डेब्यू का मौका मिला. टॉस से पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने उन्हें टीम की कैप सौंपी. आइए जानते हैं कौन हैं रघु शर्मा?  

विज्ञापन

कौन हैं रघु शर्मा?

कौन हैं रघु शर्मा?2 / 7

रघु शर्मा का जन्म 11 मार्च 1993 को पंजाब के जालंधर में हुआ. वह दाएं हाथ के लेग-ब्रेक गेंदबाज हैं, जो अपनी सटीक लाइन-लेंथ और पारंपरिक फ्लाइट के लिए जाने जाते हैं. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने पंजाब, पुडुचेरी और हाल ही में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है. 2024-25 रणजी ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ एक मैच में 7 विकेट लेकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

रघु शर्मा का करियर

रघु शर्मा का करियर3 / 7

रघु के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 12 फर्स्ट क्लास मैचों में 57 विकेट झटके हैं, जिसमें पांच बार पांच विकेट और तीन बार 10 विकेट लेने का कारनामा शामिल है. इसके अलावा, उनके नाम 12 लिस्ट ए मैचों में 18 विकेट और 4 टी20 में 8 की इकॉनमी रेट से 4 विकेट दर्ज हैं.

MI ने 30 लाख रुपये में खरीदा

MI ने 30 लाख रुपये में खरीदा4 / 7

रघु को मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में चोटिल विग्नेश पुथुर के रिप्लेसमेंट के रूप में 30 लाख रुपये में साइन किया था. हालांकि, तब उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. लेकिन फ्रेंचाइजी ने 2026 सीजन के लिए उन्हें टीम में बनाए रखा और अब डेब्यू का मौका दिया.

विज्ञापन

मुंबई के लिए रह चुके हैं नेट बॉलर

मुंबई के लिए रह चुके हैं नेट बॉलर5 / 7

गौरतलब है कि इससे पहले रघु मुंबई इंडियंस के साथ नेट बॉलर के रूप में जुड़े हुए थे, जहां उन्हें बड़े खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ काम करने का मिला. 33 साल के रघु को अब पहली बार हाई-प्रेशर मुकाबले में खुद को साबित करने का मौका मिला है.

CSK के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

CSK के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 116 / 7

विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र. इम्पैक्ट प्लेयर - राज बावा, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार.

विज्ञापन

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन7 / 7

मुंबई इंडियंस का इस सीजन प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. टीम ने अब तक 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जबकि 6 में हार झेली है. 4 अंकों और -0.784 के नेट रन रेट के साथ मुंबई पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. मुंबई की टीम चेन्नई को हराकर अपनी स्थिति में सुधार करना चाहेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन