WrestleMania 42 में Roman Reigns नहीं बनने वाले थे WWE चैंपियन, Triple H ने अंतिम वक्त में किया खेल!
WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस और सीएम पंक बेच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. वहां पर रेंस ने पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया. अब एक रिपोर्ट में इसे लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है.

WWE WrestleMania 42 का नाइट-2 का मेन इवेंट जबरदस्त रहा था. रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. दोनों की टक्कर तीस मिनट से ज्यादा हुई. रेंस और पंक के प्रदर्शन की सभी ने तारीफ की. रेंस ने अंत में पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया. हालांकि, अब एक रिपोर्ट में चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. कहा गया है कि रेंस को पहले जीत के लिए बुक नहीं किया गया था.
रोमन रेंस बने चैंपियन
2 / 6रोमन रेंस और सीएम पंक ने मैच में जीत के लिए सारी हदें पार कीं. पंक अंत में थक गए थे. वो दूसरा GTS लगाते हुए गिर गए. इसका फायदा रोमन ने उठाया. उन्होंने पंक को लगातार दो स्पीयर लगाकर पिन किया और मैच अपने नाम कर लिया. पंक ने रेंस को तगड़ी चुनौती दी थी.
रिपोर्ट में आई बड़ी खबर
3 / 6Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर ने रोमन रेंस और सीएम पंक के मुकाबले को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उनके मुताबिक WWE ने पहले बैकलैश 2026 में रोमन को चैंपियन बनाने के बारे में सोचा था. ट्रिपल एच ने शायद अंत समय में बड़ा खेल खेलते हुए प्लान में बदलाव कर दिया.
डेव मैल्टजर ने क्या कहा?
4 / 6दिग्गज डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "इस बारे में चर्चा हुई थी कि रोमन रेंस को सीएम पंक हरा सकते हैं. बैकलैश में इसके बाद पंक अपना टाइटल हार सकते हैं. इससे दोनों की स्थिति बराबर हो जाएगी. रेंस बैकलैश में चैंपियन बन जाएंगे, तो पंक की स्थिति भी सुरक्षित हो जाती. कंपनी ने अंतिम समय में प्लान में बदलाव किया और रेंंस को ही विजेता बना दिया गया”.
रोमन रेंस को पहले से था भरोसा
5 / 6रोमन रेंस रेसलमेनिया 42 से एक महीने पहले से ही कह रहे थे कि उन्हें जीतना है. रेंस को अपनी बात पर बहुत भरोसा था. उन्होंने इंटरव्यू और रिंग में भी हुंकार भर दी थी. वो पंक को मानसिक तौर पर भी नीचे गिरा रहे थे. अंत में रेंस का दावा सही निकला और वो चैंपियन बन गए.
बैकलैश में हो सकता है बड़ा मैच
6 / 6बैकलैश 2026 प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 9 मई को होने वाला है. इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं. जेकब फाटू ने रोमन रेंस को वहां पर टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश की है. अगले हफ्ते दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है.