IPL 2026: CSK को लगा तगड़ा झटका, चोट के चलते स्टार बल्लेबाज पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बीच आईपीएल बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इस बल्लेबाज का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा और उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ी टेंशन साबित होगा.

jacket (1) (5)
1 / 6

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन अपनी लय की तलाश कर रही है. टीम ने अब तक खेले 6 मैचों में से महज 2 मैचों में ही जीत हासिल की है तो वहीं टीम को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इसी बीच टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. टीम का 18 साल के युवा बल्लेबाज चोट के चलते इस पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गया है. फ्रेंचाइजी की तरफ से इस बात की ऑफिशियल जानकारी सामने आ चुकी है.

विज्ञापन

म्हात्रे पूरे सीजन से हुए बाहर

म्हात्रे पूरे सीजन से हुए बाहर2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के चलते इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उन्होंने इस सीजन धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की थी लेकिन सनराइजर्स के खिलाफ मैच में उनको हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हुई थी, जिसके बाद वो आउट हो गए थे. 

विज्ञापन

फ्रेंचाइजी की तरफ से आई जानकारी

फ्रेंचाइजी की तरफ से आई जानकारी3 / 6

इस बात की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर की गई है. जानकारी सामने आई है कि इस चोट से उभरने के लिए 6 से 12 हफ्तों का समय लगेगा. हैदराबाद के खिलाफ मैच में चोट के बाद वो काफी दर्द में नजर आ रहे थे.

CSK के लिए बड़ा झटका

CSK के लिए बड़ा झटका4 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे का टूर्नामेंट से बाहर होना बड़ी परेशानी का सबब बन रहा है. वो चेन्नई के पहले खिलाड़ी नहीं हैं जो कि चोट के चलते बाहर हुए हैं. इससे पहले खलील अहमद और नाथन एलिस भी चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. 

विज्ञापन

शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे म्हात्रे

शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे म्हात्रे5 / 6

18 साल के आयुष म्हात्रे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन कमाल की लय में नजर आ रहे थे . उन्होंने इस सीजन खेले 6 मैचों में टीम के लिए 201 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 177.87 का रहा था तो वहीं औसत 33.50 का रहा है.

सनराइजर्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी

सनराइजर्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी6 / 6

सनराइजर्स के खिलाफ मैच में आयुष म्हात्रे धमाकेदार पारी खेल रहे थे लेकिन रन लेते हुए उनके पैर में खिंचाव हुआ और वो काफी दर्द में दिखे. उन्होंने इस मैच में 13 गेंदों में 30 रन बनाए थे और अब वो आगे भी रहते तो टीम मुकाबला जीत सकती थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन