Brock Lesnar ने WWE से लिया संन्यास, रोते हुए WrestleMania में 55 हजार फैंस को कहा गुडबाय!

WWE WrestleMania 42 नाइट-2 में ब्रॉक लैसनर की टक्कर ओबा फेमी के साथ हुआ. इस मैच में लैसनर को हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद लैसनर ने कुछ ऐसे काम किए, जिससे पूरी दुनिया हैरान रह गई.

WWE
1 / 6
WWE WrestleMania 42

WWE WrestleMania 42 नाइट-2 की शुरुआत गजब के अंदाज में हुई. ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का मुकाबला देखने को मिला. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. फैंस ने भी लैसनर और फेमी का समर्थन किया. खैर एक बड़ी बात मैच के बाद हुई. ऐसा लग रहा है कि लैसनर ने रिटायरमेंट ले लिया है. अब वो शायद इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. लैसनर ने अपने एक्शन से बता दिया है कि मेगा इवेंट में उनका ये अंतिम मुकाबला था. आइए आपको बताते हैं कि द बीस्ट ने क्या किया.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर को मिली हार

ब्रॉक लैसनर को मिली हार 2 / 6

ब्रॉक लैसनर को ओबा फेमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. लैसनर ने फेमी को एफ-5 लगाया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा. फेमी ने चोकस्लैम और फॉलन फ्रॉम ग्रेस मूव के जरिए लैसनर को करारी हार दी. लैसनर की हार देखकर पॉल हेमन भी हैरान रह गए.

विज्ञापन

लैसनर ने अपने दस्ताने और जूते उतारे

लैसनर ने अपने दस्ताने और जूते उतारे3 / 6

हार के बाद ब्रॉक लैसनर बहुत निराश दिखे. लैसनर ने अपने दस्ताने और जूते उतार कर रिंग में रखे. इसके जरिए उन्होंने बता दिया कि वो अब रिटायर हो गए हैं. आपने देखा होगा कि जब कोई रेसलर अपना इन-रिंग गियर रिंग में उतार कर रिंग में रखता है, तो वो रिटायर हो जाता है. लैसनर ने भी ऐसा ही किया.

रो पड़े ब्रॉक लैसनर

रो पड़े ब्रॉक लैसनर4 / 6

रिंग में ब्रॉक लैसनर की आंखों में आंसू फैंस ने शायद ही कभी देखे होंगे. WrestleMania 42 में ये चीज देखने को मिली. दस्ताने और जूते उतारने के बाद लैसनर रो पड़े. उन्हें देखकर फैंस भी भावुक हो गए. लैसनर ने बता दिया कि अब उनका काम रिंग में खत्म हो गया है.

विज्ञापन

पॉल हेमन को लगाया गले

पॉल हेमन को लगाया गले5 / 6

अपना इन-रिंग गियर उतारने के बाद ब्रॉक लैसनर ने फैंस को शुक्रिया किया. सभी ने थैंक यू ब्रॉक के नारे लगाए. लैसनर इतने भावुक हो गए थे कि उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाया. आप जानते हैं कि लैसनर और हेमन लंबे समय से साथ काम कर रहे हैं. दोनों का इतिहास काफी तगड़ा रहा है.

लैसनर ने रिंग को किया सलाम

लैसनर ने रिंग को किया सलाम6 / 6

ब्रॉक लैसनर ने बैकस्टेज जाने से पहले रिंग को चूमकर सलाम किया. लैसनर ने इसके जरिए बता दिया कि अब वो रिंग में नहीं आने वाले हैं. पॉल हेमन के साथ लैसनर बैकस्टेज गए. उन्होंने फैंस से हाथ भी मिलाया. स्टेज पर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना हाथ उठाकर फैंस को धन्यवाद किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन