7 F-5 और दुश्मन ढेर...Brock Lesnar ने WWE Clash in Italy 2026 में मचाया तांडव, खूंखार जीत दर्ज कर उड़ाए होश

WWE Clash in Italy 2026 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई. दोनों के मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे. इन्होंने किसी को निराश भी नहीं किया और एक बढ़िया मुकाबला पेश किया. आइए आपको बताते हैं कि मुकाबले में क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 6
WWE Clash in Italy 2026

Brock Lesnar Win: WWE Clash in Italy 2026 में सभी की नजरें ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हुए रीमैच पर थीं. रेसलमेनिया 42 में फेमी ने लैसनर के ऊपर जीत हासिल की थी. इस बार भी लैसनर और फेमी ने फैंस को तगड़ा मैच दिया. इटली में शो होने की वजह से दोनों को फैंस का बढ़िया समर्थन प्राप्त हुआ. मैच में दोनों ने अपनी हदें पार कीं. खासतौर पर लैसनर बहुत गुस्से में दिखे. उन्होंने अपना असली रूप दिखाया. आइए आपको बताते हैं कि दोनों ने किस अंदाज में बवाल मचाया.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर ने की एफ-5 की बरसात

ब्रॉक लैसनर ने की एफ-5 की बरसात2 / 6

ब्रॉक लैसनर ने शुरू में बिल्कुल भी टाइम खराब नहीं किया. उन्होंने ओबा फेमी को लगातार खतरनाक अंदाज में चार एफ-5 लगाए. तब लगा था कि फेमी हार जाएंगे, लेकिन ऐस नहीं हुआ. लैसनर ने उन्हें पिन किया, लेकि उन्होंने किकआउट कर लिया. ये देखकर सभी हैरान रह गए थे.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर ने लगाया कीमूरा लॉक

ब्रॉक लैसनर ने लगाया कीमूरा लॉक3 / 6

ब्रॉक लैसनर ने कीमूरा लॉक लगातार ओबा फेमी के हाथ को घायल किया. उन्होंने फेमी के हाथ को छोड़ा ही नहीं. फेमी दर्द से काफी कराह रहे थे. इसका पूरा फायदा लैसनर ने उठाया. लैसनर ने रिंग क बाहर भी फेमी के हाथ को तोड़ने की पूरी कोशिश की. फेमी ने उन्हें उठाकर रिंग पोस्ट में पटक दिया.

अनाउंस टेबल पर लगाया एफ-5

अनाउंस टेबल पर लगाया एफ-54 / 6

ब्रॉक लैसनर ने रिंग के बाहर भी घमासान मचाया. उन्होंने ओबा फेमी को अनाउंस टेबल पर खतरनाक एफ-5 दिया. फेमी की हालत खराब हो गई थी. रेफरी ने 10 काउंट शुरू कर दिया था. फेमी पूरे काउंट से पहले ही रिंग में चले गए. उन्होंने बताया कि वो हार मानने वाले नहीं हैं. रिंग के अंदर फेमी ने लैसनर को अपर कट सहित कुछ मूव्स लगाए.

विज्ञापन

लैसनर ने हासिल की जीत

लैसनर ने हासिल की जीत5 / 6

ओबा फेमी ने इस बार ब्रॉक लैसनर से निपटने की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. लैसनर ने अंत में दो एफ-5 फेमी को लगाए और पिन करते हुए जीत दर्ज की. फेमी की मेन रोस्टर में ये पहली बार है. लैसनर की जीत पर पॉल हेमन भी काफी खुश दिखाई दिए.

ब्रॉक लैसनर ने जीता पहला मैच

ब्रॉक लैसनर ने जीता पहला मैच6 / 6

ब्रॉक लैसनर ने 2026 में अपना पहला मैच जीता है. इससे पहले उन्हें हार का सामना ही करना पड़ा था. लैसनर ने जीत के बाद कहा कि अब मामला 1-1 की बराबरी पर हो गया है. उन्होंने संकेत दिए कि फेमी और उनके बीच तीसरा मैच भी बहुत जल्द होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन