Brock Lesnar का रिटायरमेंट ड्रामा! एक बार फिर WWE रिंग में लौटेंगे द बीस्ट, फैंस के लिए आई खुशखबरी

WWE से ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट ले लिया है. हाल ही में उन्होंने पैट मैकफी शो में संन्यास का ऐलान किया. लैसनर रिटायरमेंट के बावजूद वापसी कर सकते हैं. फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है. आइए आपको बताते हैं कि रिपोर्ट में क्या कहा गया है.

WWE
1 / 6

Advertisment

समरस्लैम 2026 में हुआ तगड़ा मैच

समरस्लैम 2026 में हुआ तगड़ा मैच2 / 6

समरस्लैम 2026 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच इस बार साधारण मैच नहीं हुआ था. दोनों के बीच नाइट-1 में हैल इन ए सैल मैच हुआ. दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर तगड़ा हमला किया. चेयर्स, टेबल और स्टील स्टेप्स का प्रयोग भी किया गया. अंत में फेमी ने बड़ी मुश्किल से लैसनर को हराया. दोनों ने बढ़िया मैच दिया और फैंस भी काफी खुश हुए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लैसनर ने दिया बड़ा बयान

लैसनर ने दिया बड़ा बयान3 / 6

समरस्लैम 2026 में मैच के बाद लैसनर के कैरेक्टर में बदलाव देखने को मिला. उन्होंने ओबा फेमी को गले लगाया और उनका हाथ ऊपर किया. लैसनर ने माइक लेकर कहा कि फेमी WWE के फ्यूचर हैं. लैसनर के इस बयान से सभी खुश हो गए थे. फेमी को खुद यकीन नहीं हुआ कि लैसनर ने उनके लिए इतना बड़ा बयान दिया है. (Photo: WWE.com)

लैसनर को लेकर अपडेट

लैसनर को लेकर अपडेट4 / 6

Fightful Select पर WrestleVotes Radio के अनुसार एक सोर्श ने बताया है कि WWE के बड़े अधिकारियों का मानना है कि लैसनर रेसलमेनिया 43 में शामिल होंगे. अगर उनका मैच नहीं होता है तो वो हॉल ऑफ फेम के आकर्षण हो सकते हैं. आपको बता दें रेसलमेनिया 43 का आयोजन अगले साल सऊदी अरब में होने वाला है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रिपोर्ट में क्या कहा गया?

रिपोर्ट में क्या कहा गया?5 / 6

रिपोर्ट के अनुसार, “लैसनर ने कहा है कि रिंग में उनका करियर खत्म हो चुका है, लेकिन हमें पता चला है कि WWE में अभी भी कुछ बड़े अधिकारी मानते हैं कि वो किसी ना किसी तरह से रेसलमेनिया 43 का हिस्सा होंगे. एक सूत्र ने बताया कि अगर कोई मैच नहीं होता है, तो लैसनर सऊदी में हॉल ऑफ फेम के हेडलाइनर बन सकते हैं." (Photo: WWE.com)

लैसनर ने कहा धन्यवाद

लैसनर ने कहा धन्यवाद6 / 6

पैट मैकफी शो में लैसनर ने रिटायरमेंट के बाद के प्लान का भी खुलासा किया. उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों के साथ समय बिताएंगे और जंगल में शिकार करना पसंद करेंगे. लैसनर ने WWE सहित अन्य कंपनियों का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने दर्शकों को भी धन्यवाद किया, जिन्होंने हमेशा उनके ऊपर भरोसा बनाए रखा (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन