WWE में Brock Lesnar और Roman Reigns की वापसी का ऐलान, इस शो में दोनों दिग्गज मचाएंगे तबाही

WWE में इस समय ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस दोनों का जलवा चल रहा है. कंपनी को इनकी वजह से काफी फायदा हो रहा है. रेड ब्रांड के इस हफ्ते के शो में दोनों दिखाई नहीं दिए हैं. अब कंपनी ने बता दिया है कि इनकी वापसी कब होगी. आइए आपको बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Advertisment

रोमन रेंस की कब होगी एंट्री?

रोमन रेंस की कब होगी एंट्री?2 / 6

समरस्लैम 2026 में रोमन रेंस का मैच सैथ रॉलिंस के साथ बुक किया गया है. इनके बीच तगड़ा मैच होने वाला है. इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में रॉलिंस ने अपनी बात रखी और कई मौकों पर रोमन की बेइज्जती की. रॉलिंस ने दावा कर दिया है कि वो समरस्लैम में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनेंगे. खैर रोमन की वापसी अब अगले हफ्ते 13 जुलाई को होने वाले Raw के एपिसोड में होगी. वहां पर वो रॉलिंस को करारा जवाब दे सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर कब आएंगे?

ब्रॉक लैसनर कब आएंगे?3 / 6

ब्रॉक लैसनर का भी समरस्लैम में बड़ा मैच होने वाला है. उनका ओबा फेमी के साथ हैल इन ए सैल मैच बुक किया गया है. पिछले हफ्ते लैसनर ने वापसी कर फेमी के ऊपर हमला किया था. इस हफ्ते फेमी ने लैसनर को चेतावनी दी है. फेमी ने कहा कि वो लैसनर को उनके परिवार के सामने हराएंगे. खैर फेमी को जवाब देने के लिए लैसनर भी अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में वापसी करेंगे. (Photo: WWE.com)

लैसनर और फेमी के बीच होगा तीसरा मैच

लैसनर और फेमी के बीच होगा तीसरा मैच4 / 6

लैसनर और फेमी के बीच समरस्लैम में तीसरा मैच होने वाला है. इससे पहले रेसलमेनिया 42 में लैसनर को फेमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं क्लैश इन इटली में फेमी को मात मिली थी. अब देखना होगा कि तीसरे मुकाबले में किसकी जीत होगी. वैसे फेमी का पलड़ा भारी लग रहा है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रेंस-रॉलिंस की होगी जबरदस्त भिड़ंत

रेंस-रॉलिंस की होगी जबरदस्त भिड़ंत5 / 6

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं. दोनों के बीच अंतिम बार सिंगल मैच 2022 के रॉयल रंबल में हुआ था. वहां पर डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए रॉलिंस को जीत मिली थी. दोनों एक-दूसरे से बहुत ज्यादा नफरत करते हैं. समरस्लैम में इनके बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. देखना होगा कि किसकी जीत होगी. (Photo: WWE.com)

अगले हफ्ते मचेगा बवाल

अगले हफ्ते मचेगा बवाल6 / 6

Raw का अगले हफ्ते का एपिसोड अब बहुत ही खतरनाक होने वाला है. ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच तगड़ा ब्रॉल हो सकता है. इस बार फेमी हावी हो सकते हैं. वहीं रॉलिंस और रेंस भी एक-दूसरे पर हमला कर सकते हैं. हो सकता है कि रेंस के कहने पर रॉलिंस के  ऊपर फाटू हमला कर दें. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन