IPL: एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, लिस्ट में केवल 1 भारतीय
IPL most Wickets In A Season: आईपीएल 19 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. अब तक 18 सफल सीजन खेले जा चुके हैं. 5 बार मुंबई ने खिताब जीता है, जबकि सीएसके ने भी 5 बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. आईपीएल में बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों का भी दबदबा देखने को मिलता है. आइए आईपीएल इतिहास के उन गेंदबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने एक सीजन में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटके.

ड्वेन ब्रावो
2 / 6लिस्ट में पहला नाम ड्वेन ब्रावो का आता है. उन्होंने आईपीएल 2013 में कुल 32 विकेट चटकाए थे. ब्रावो एक सीजन में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.
हर्षल पटेल
3 / 6हर्षल पटेल के लिए साल 2021 दमदार रहा था. उन्होंने आरसीबी के लिए इस सीजन 32 विकेट चटकाए थे. वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.
कगिसो रबाडा
4 / 6कगिसो रबाडा का लिस्ट में तीसरा नाम आता है. इस खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2020/21 में 30 विकेट लिए थे.
लसिथ मलिंगा
5 / 6चौथे नंबर पर पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं. मलिंगा ने आईपीएल 2011 में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे. उन्होंने कुल 28 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था.
जेम्स फॉकनर
6 / 6पांचवें नंबर पर जेम्स फॉकनर हैं. उन्होंने आईपीएल 2013 में धमाल मचाया था और राजस्थान रॉयल्स के लिए 28 विकेट अपनी झोली में डाले थे.