IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले 5 गेंदबाज, लिस्ट में चौंकाने वाले नाम हैं शामिल

IPL 2026: आईपीएल में गेंदबाजी करना अब बहुत मुश्किल हो गया है. खासकर टी-20 फॉर्मेट में हर गेंदबाज अब बचने के लिए जाता है. ऐसे समय में बल्लेबाज हर गेंद पर अटैक करता है. हालांकि उसके बाद भी कुछ गेंदबाज ऐसे हैं, जिनके खिलाफ बल्लेबाजों को रन बनाने में बड़ी दिक्कत आती है.

Bhuvneshwar Kumar
1 / 6
Bhuvneshwar Kumar

IPL 2026: मौजूदा समय के क्रिकेट में किसी भी फॉर्मेट में मेडन ओवर डालना बहुत ही मुश्किल होता है. अब टेस्ट क्रिकेट में भी मेडन ओवर बहुत ही कम हो गया है. ऐसे समय में टी-20 फॉर्मेट में मेडन ओवर डालना एक सपने जैसा हो गया है. हालांकि कुछ गेंदबाज ऐसे हैं, जिन्होंने ये काम आईपीएल जैसी बड़ी लीग में भी करके दिखाया है. हालांकि इस लिस्ट में कुछ हैरान करने वाले नाम भी शामिल है.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार 2 / 6

आईपीएल में 3 अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए भुवनेश्वर कुमार ने खेला है. आईपीएल में 190 मैच खेलकर भुवनेश्वर कुमार ने 198 विकेट हासिल किए हैं. इस लीग में भुवी ने अब तक 14 ओवर मेडन फेंके हैं.

विज्ञापन

प्रवीण कुमार

प्रवीण कुमार 3 / 6

स्विंग के जादूगर कहे जाने वाले प्रवीण कुमार इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं. प्रवीण कुमार ने आईपीएल में 5 टीमों से खेला है. प्रवीण ने 119 मैच खेलकर 90 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने इस लीग में 14 मेडन ओवर फेंके हैं.

ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट   4 / 6

कीवी टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल में 5 टीमों के लिए खेला है. बोल्ट ने आईपीएल में अब तक 120 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 143 विकेट अपने नाम किए हैं. आईपीएल में बोल्ट ने अब तक 11 ओवर मेडन फेंके हैं.

विज्ञापन

इरफान पठान

इरफान पठान 5 / 6

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी आईपीएल में 5 अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए खेला है. पठान ने इस लीग में 103 मैच खेले हैं. इरफान ने 80 विकेट इस दौरान अपने नाम किए हैं. पठान ने आईपीएल में 10 ओवर मेडन फेंके हैं.

धवल कुलकर्णी

धवल कुलकर्णी 6 / 6

इस लीग में धवल कुलकर्णी ने 3 अलग टीमों के लिए खेला है. कुलकर्णी ने आईपीएल में 92 मैच खेलकर 86 विकेट हासिल किए थे. धवल भी पावरप्ले में गेंदबाज करते थे. जिसके कारण ही उन्होंने आईपीएल में 8 ओवर मेडन फेंके है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन