IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज, इस पाकिस्तानी बॉलर के नाम है अनोखा रिकॉर्ड

Most 5 wicket hauls in IPL History: आईपीएल अपने हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है, लेकिन कभी-कभी गेंदबाज भी कहर बरपाते हुए 5 विकेट नाम करते हैं. यहां देखिए आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट.

Most 5 wicket hauls in IPL
1 / 8
Most 5 wicket hauls in IPL

Most 5 wicket hauls in IPL History: आईपीएल अपने हाई स्कोरिंग और रोमांचक मैच के लिए जाना जाता है, जहां बल्लेबाज खूब चौकों-छक्कों की बरसात करते हैं. ऐसे में 5 विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए एक सपना सच होने जैसा होता है. आईपीएल इतिहास में अब तक सिर्फ 4 गेंदबाज ऐसे हुए हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार 5-विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है. यहां जानिए IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं.  

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह2 / 8

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में दो बार 5 विकेट हॉल हासिल किए हैं. उनका सबसे यादगार स्पेल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आया था, जहां उन्होंने सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट झटके थे.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार3 / 8

'स्विंग सुल्तान' भुवनेश्वर कुमार ने भी आईपीएल में दो बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है. भुवनेश्वर आईपीएल इतिहास के इकलौते गेंदबाज हैं जिन्होंने लगातार दो बार (2016 और 2017) पर्पल कैप जीती थी. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 रहा है.

जेम्स फॉल्कनर

जेम्स फॉल्कनर4 / 8

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फॉल्कनर ने आईपीएल में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. फॉल्कनर ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए एक ही सीजन (2013) में दो बार 5-विकेट हॉल लेकर इतिहास रच दिया था.

विज्ञापन

जयदेव उनादकट

जयदेव उनादकट5 / 8

भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट इस लिस्ट में चौथे ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में दो बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है. उनादकट ने 2013 में आरसीबी और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट की ओर से खेलते हुए 5-5 विकेट लिए थे.

अल्जारी जोसेफ

अल्जारी जोसेफ6 / 8

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी अल्जारी ने आईपीएल में एक बार 5 विकेट हॉल लिए हैं. 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में उन्होंने सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट लिए थे, जो आज भी एक अटूट रिकॉर्ड है.

विज्ञापन

सोहेल तनवीर

सोहेल तनवीर7 / 8

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर आईपीएल में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज थे. तनवीर ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट लिए थे.

लक्ष्मीपति बालाजी

लक्ष्मीपति बालाजी8 / 8

लक्ष्मीपति बालाजी आईपीएल में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज थे. इनके अलावा, लसिथ मलिंगा, अनिल कुंबले, अमित मिश्रा और युजवेंद्र चहल जैसे दिग्गजों ने भी आईपीएल में 1-1 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन