Triple H द्वारा WWE Raw में इस हफ्ते की गई 5 भयंकर गलतियां, जिन्होंने फैंस को किया निराश!

WWE Raw के इस हफ्ते के सैगमेंट में तगड़े मैच और सैगमेंट हुए. सीएम पंक और ब्रॉक लैसनर सहित टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. शो में ट्रिपल एच ने बुकिंग से कुछ जगहों पर फैंस को काफी निराश किया. आइए आपको उनके द्वारा की गई गलतियों के बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
Raw में हुई बड़ी गलतियां

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में रेसलमेनिया का बिल्डअप देखने को मिला. कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया गया. मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर भी नज़र आए. वुमेंस डिवीजन की स्टोरीलाइन को भी मजबूती के साथ पेश किया गया. WWE ने पहले ही बड़े मुकाबले तय किए थे. शानदार शो के बावजूद बड़ी गलतियां भी देखने को मिली. कुछ मौकों पर ट्रिपल एच की बुकिंग थोड़ा हैरान करने वाली दिखी. आइए आपको उनके द्वारा की गईं पांच गलतियों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस को बुक ना करना

रोमन रेंस को बुक ना करना2 / 6

शो की शुरुआत में इस हफ्ते सीएम पंक ने जबरदस्त प्रोमो दिया. पंक का रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस के साथ मैच होने वाला है. पंक ने रेंस के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया. ट्रिपल एच ने रेड ब्रांड के लिए इस हफ्ते रेंस को भी बुक करना चाहिए था. तगड़े प्रोमो के बाद अगर ब्रॉल होता तो मुकाबला और ज्यादा हाइप होता. ट्रिपल एच की बड़ी गलती देखने को मिली.

विज्ञापन

फिन बैलर का मैच ना होना

फिन बैलर का मैच ना होना3 / 6

फिन बैलर और जेडी मैकडॉना का मैच नहीं हो पाया क्योंकि डॉमनिक मिस्टीरियो ने पहले ही बवाल मचा दिया. उन्होंने बैलर के ऊपर हमला किया. कहीं ना कहीं ये खराब बुकिंग थी. बैलर और मैकडॉना के बीच तगड़ा मुकाबला होता. मिस्टीरियो को बाद में इस मुकाबले में शामिल होना चाहिए था. ट्रिपल एच की ये बड़ी गलती देखने को मिली.

वुमेंस टाइटल मैच का खराब बिल्डअप

वुमेंस टाइटल मैच का खराब बिल्डअप4 / 6

रेसलमेनिया 42 में रिया रिप्ली और जेड कार्गिल के बीच वुमेंस चैंपियनशिप मैच होना है. इनके बिल्डअप में हर हफ्ते लगभग एक ही चीज दिखाई जा रही है. कार्गिल लगातार बी-फैब और मीचीन के साथ मिलकर रिप्ली पर हमला कर रही हैं. इस हफ्ते भी ऐसा ही हुआ. कार्गिल ने रिप्ली की दोस्त इयो स्काई पर हमला किया. ट्रिपल एच द्वारा इस मुकाबले की अभी तक बुकिंग अच्छी नहीं की गई है.

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट 5 / 6

मेन इवेंट में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ. हालांकि, इससे पहले ही लैसनर और फेमी ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया. ट्रिपल एच भी वहां पर मौजूद थे. दोनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं हुआ. अगर कुछ देर बात करने के बाद बवाल होता तो फैंस को मजा आता. सबसे बड़ी बात है कि दोनों की लड़ाई के बीच में ही शो का अंत कर दिया गया. ये बहुत बड़ी गलती देखने को मिली.

एलए नाइट की हार

एलए नाइट की हार6 / 6

एलए नाइट को इस हफ्ते रेड ब्रांड में ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ हार मिली. नाइट के बुकिंग वैसे ही विवादों के घेरे में रहती है. अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें आगे नहीं बढ़ाया जाता है. रेसलमेनिया 42 में भी वो किसी बड़े मैच में शामिल नहीं हैं. ट्रिपल एच ने उन्हें थ्योरी के खिलाफ हार के लिए बुक नहीं करना चाहिए था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन