RCB के लिए सर्वश्रेष्ठ आंकड़े दर्ज करने वाले टॉप-4 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी, रसिख सलाम ने रचा इतिहास

IPL 2026 के 23वें मुकाबले में RCB के युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने अपनी घातक गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा. रसिख ने LSG के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए. इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ रसिख ने RCB के लिए सर्वश्रेष्ठ आंकड़े दर्ज करने वाले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है.

Rasikh Salam Dar
1 / 6
Rasikh Salam Dar

Best figures by uncapped Indians for RCB: आईपीएल इतिहास में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा रहे हैं और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. लेकिन समय-समय पर RCB के कुछ अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी गेंदबाजी से सबको हैरान किया है. आईपीएल 2026 में LSG के खिलाफ मुकाबले में रसिख सलाम डार ने कमाल का प्रदर्शन किया और सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. यहां जानिए RCB के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े दर्ज करने वाले टॉप-4 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के बारे में.  

विज्ञापन

1. हर्षल पटेल

1. हर्षल पटेल 2 / 6

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल 2021 के सीजन में वो कारनामा किया जो IPL इतिहास में कोई अनकैप्ड खिलाड़ी मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम के खिलाफ नहीं कर पाया था. यह सीजन का पहला ही मैच था और हर्षल ने अपनी स्लोअर गेंदों और सटीक यॉर्कर से मुंबई के मध्यक्रम और निचले क्रम को तहस-नहस कर दिया. इस मैच में उन्होंने ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गजों को आउट किया और RCB के लिए 5 विकेट लेने वाले पहले अनकैप्ड भारतीय बने. उन्होंने MI के खिलाफ सिर्फ 27 रन देकर 5 विकेट झटके, जो RCB के लिए किसी भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी का अब तक सबसे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं.

विज्ञापन

2. श्रीनाथ अरविंद

2. श्रीनाथ अरविंद 3 / 6

कर्नाटक के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद 2011 के सीजन में RCB के लिए एक्स-फैक्टर साबित हुए थे. चिन्नास्वामी में खेले गए इस मैच में पंजाब की टीम बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही थी. अरविंद ने अपनी स्विंग और सटीकता से महज 14 रन देकर 4 बड़े विकेट अपने नाम किए. अरविंद के इस प्रदर्शन ने उन्हें रातों-रात सुर्खियों में ला दिया था और उस सीजन में वे टीम के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक थे. यह RCB के लिए किसी भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा अब तक दूसरा सबसे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा है.

3. केपी अपन्ना

3. केपी अपन्ना 4 / 6

बाएं हाथ के स्पिनर केपी अपन्ना का यह स्पेल आज भी RCB के सबसे किफायती और प्रभावी स्पेल में गिना जाता है. जयपुर की टर्निंग पिच पर अपन्ना ने अपनी स्पिन का जाल बिछाया. उन्होंने राजस्थान के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया और केवल 19 रन खर्च करके 4 विकेट हासिल किए. अपन्ना ने उस समय के दिग्गज राहुल द्रविड़ का विकेट लेकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की थी.

विज्ञापन

4. रसिख सलाम डार

4. रसिख सलाम डार 5 / 6

आईपीएल 2026 में 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) हुए मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम ने अपनी धारदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया. LSG के खिलाफ खेलते हुए रसिख ने नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने एडन मार्करम, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी और आवेश खान के महत्वपूर्ण विकेट लिए. रसिख के इस 4/24 के स्पेल की मदद से RCB ने LSG को सिर्फ 146 रनों पर समेट दिया. यह उनके टी20 करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और RCB के लिए किसी भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा रहा.

कौन हैं रसिख सलाम डार?

कौन हैं रसिख सलाम डार? 6 / 6

रसिख सलाम डार का जन्म 5 अप्रैल 2000 को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुआ था. रसिख जम्मू-कश्मीर से IPL खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने. 26 साल के रसिख अपनी तेज गति और सटीक लाइन-लेंथ के लिए जाने जाते हैं. वह पहले घरेलू क्रिकेट में पहले जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते थे, लेकिन अब वे बड़ौदा की टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने अब तक खेले 43 मैचों में 51 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जिसमें उनका बेस्ट आंकड़ा 6/31 का रहा. इसके अलावा, उनके नाम फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए में 19-19 विकेट दर्ज हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन